
नई दिल्ली। देश में एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन हैं, जो सिर्फ अपने नाम के लिए पूरे भारत में मशहूर है। जब भी कोई व्यक्ति यहां जाने के लिए टिकट खरीदता है, तो बड़े से बड़े धुरंधरों को भी इसका नाम लेने से पहले कम से कम दस बार नाम दोहराना पड़ता है। दरअसल इस रेलवे स्टेशन का नाम पूरे 28 अक्षर से बना है। इसलिए लोगों को इस रेलवे स्टेशन का नाम लेने में बहुत ज्यादा हिचकिचाहट महसूस होती है।
लेकिन क्या आप इस रेलवे स्टेशन का नाम जानते हैं? अगर नहीं तो आज इस लेख के जरिये हम आपको भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम बताएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि यह रेलवे स्टेशन भारत के किस राज्य में स्थित है और दुनिया के सबसे बड़े नाम वाला रेलवे स्टेशन किस देश में है।
इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम क्या है?
भारत में कुछ रेलवे स्टेशन के नाम इतने आसान होते हैं कि उन्हें एक बार देखते ही उसका नाम याद हो जाता है। लेकिन भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम इतना बड़ा है कि यह पूरे 28 अक्षर से मिलकर बना है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बोर्ड के सामने भी खड़ा हो जाए तब भी उसे यकीनन इस स्टेशन का नाम पढ़ने में परेशानी हो सकती है। बता दें, इस रेलवे स्टेशन का नाम ‘कटनरसिम्हाराजुवरिपेटा’ (Venkatanarasimharajuvaripeta) है।
कहां स्थित है
भारत का यह अनोखा रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह रेलवे स्टेशन तमिलनाडु की सीमा के बेहद ही करीब है। आपको बता दें, इस रेलवे स्टेशन का कोड VKZ है। साथ ही यह रेलवे स्टेशन दक्षिण रेलवे के अरक्कोणम ब्रांच के अंतर्गत आता है।
शॉर्ट फॉर्म में लोग लेते है ये नाम
भारत के इस 28 अक्षर वाले रेलवे स्टेशन का नाम किसी पहेली से कम नहीं है। लोगों के लिए इस नाम को बोलना एवं पढ़ना बेहद ही कठिन है। इसलिए अधिकतर लोग इस स्टेशन के नाम को शॉर्ट फॉर्म में ही बोलना पसंद करते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बता दें, इस स्टेशन का शॉर्ट नाम ‘वी एन राजुवारीपेटा’ रखा गया है। इसके साथ ही यह एक ऐसा रेलवे स्टेशन हैं, जहां ट्रेन तभी रुकती है जब स्टेशन मास्टर लाल झंडा दिखाकर ट्रेन रोकने का इशारा देते हैं।
दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन
क्या आप जानते हैं, दुनिया में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जिसका नाम पूरे 57 शब्दों से बना है। जी हां दुनिया का सबसे बड़ा नाम वाला रेलवे स्टेशन ब्रिटेन के उत्तरी वेल्स में एंग्ल्सी द्वीप पर स्थित है। ब्रिटेन के इस रेलवे स्टेशन का नाम ‘Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch’ है। यह रेलवे स्टेशन ब्रिटेन के एक छोटे से गांव में बना हुआ है। इस रेलवे स्टेशन का नाम बड़ा होने के कारण लोग इसे ‘ललनफेयरप्वेल’ के नाम से पुकारते हैं।





