नवजात को वार्मर मशीन मेंˈ डालकर भूल गई नर्स, तड़प-तड़प कर बच्ची ने तोड़ा दम, कानपुर में मचा हड़कंप.

Medical Negligence Newborn Death in Kanpur

Medical Negligence Newborn Death in Kanpur: कानपुर के बिठूर इलाके से एक दूखद और हैरान करने वाले मामला सामने आया है। यहां राजा नर्सिंग होम में रविवार शाम अरुण निषाद की नवजात बच्ची की वार्मर मशीन में जलने से दुखद मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में दड़कंप मच गया। घटना के बाद नर्सिंग होम स्टाफ और डाॅक्टर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अरुण की पत्नी ने शालू ने शाम लगभग 4-5 बजे एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल की नर्सों ने ठंड से बचाने के लिए बच्ची को आईसीयू की वार्मर मशीन पर रखा, लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने मशीन की निगरानी नहीं। इसके कारण मशीन का तापमान अत्यधिक बढ़ गया और मासूम बच्ची का शरीर झुलस गया, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार

बच्ची के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने यह खुशी मातम में बदल दी। जब परिजन बच्ची को देखने गए, तो नर्सों ने उन्हें टाल दिया। शक होने पर परिजन जबरन आईसीयू में पहुंचे और देखा कि बच्ची का सिर और हाथ गंभीर रूप से जल चुके थे। घटना के बाद अस्पताल में भारी हंगामा मच गया। स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर विवेक मिश्रा और पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कानपुर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आईसीयू को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल के संचालक ने इसे सिर्फ एक ‘हादसा’ बताया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यह अरुण की पहली संतान थी, जिसकी अचानक मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। बच्ची की दादी प्रेमा और अन्य रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हैं। सबसे दुखद पहलू यह है कि अभी तक बच्ची की मां शालू को उसकी मौत की खबर नहीं दी गई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। परिजन मांग कर रहे हैं कि इस आपराधिक लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जाए।

Leave a Reply