क्लास में अकेले बैठी छात्रा पर टीचर की नीयत बिगड़ी, करने लगा गंदी हरकतें; वायरल हो गया वीडियो

देवरिया के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षक की नीयत अपने ही एक छात्रा पर खराब हो गई। शिक्षक ने बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद वह आए दिन अकेले में छात्रा से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले कुछ लोगों ने शिक्षक की इस करतूत का वीडियो बना लिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। शिक्षक का अपनी छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। उसकी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ ऐक्शन लिया है। उसे स्कूल से हटा दिया गया है। इस मामले की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। लोग स्कूल के अंदर एक शिक्षक द्वारा ऐसी हरकत किए जाने की बात सामने आने से हैरान हैं।

देवरिया के पथरदेवा क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक की नीयत अपने ही एक छात्रा पर खराब हो गई। शिक्षक ने बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद वह आए दिन अकेले में छात्रा से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले कुछ लोगों ने शिक्षक की इस करतूत का वीडियो बना लिया। वीडियो में देखा जाता है कि स्कूल की छुट्टी के बाद एक छात्रा कक्षा में अकेले बैठी है। कुछ देर बाद वहां शिक्षक पहुंचता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शिक्षक आसपास नजर दौड़ाता है। उसके बाद छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर देता है। करीब ढाई मिनट तक शिक्षक छात्रा के साथ वीडियो में दिखाई देता है।

छात्रा से यौन शोषण के वायरल वीडियो की जांच शुरू

प्राइवेट स्कूल में शिक्षक द्वारा एक छात्रा के यौन शोषण का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना से स्कूल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावक परेशान हो गए हैं। अभिभावक कह रहे हैं कि आखिर एक शिक्षक स्कूल और क्लासरूम के अंदर ऐसी हरकत कैसे कर सकता है? उधर, स्कूल के प्रबंध तंत्र ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की। बाद में गला फंसता देख आनन-फानन में आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया। वहीं शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

माना जा रहा है कि इस मामले की जांच-पड़ताल में यदि वीडियो सही और आरोपी शिक्षक दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों की मानें तो शिक्षक ने जिस स्कूल में घटना को अंजाम दिया है। उसकी मान्यता कक्षा एक से आठ तक है। शिक्षा विभाग ने घटना के साथ ही स्कूल की भी जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद से प्रबंधन तंत्र सकते में है। आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटाने के बाद प्रबंधन अपनी स्थिति साफ करने की कोशिशों में जुट गया है।

Leave a Reply