दिल्ली में यहां राेजान लगती है सेल, मिल जाते हैं 500 रुपये में ब्राइडल लहंगे.

Winter Shopping: दिल्ली में यहां राेजान लगती है सेल, मिलते हैं 500 रुपये में ब्राइडल लहंगे

सर्दियों का मौसम आते ही शादियों का सीजन शुरू होता है, जिससे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोग शॉपिंग के लिए दिल्ली आते हैं। अगर आप भी इस दौरान शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली के कई बाजारों में आपकी पसंद का सामान मिल जाएगा। यहां सस्ती कीमतों पर कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं। ये बाजार एक ही स्थान पर आपको सभी जरूरत का सामान उपलब्ध कराते हैं, जिससे आप आसानी से अपनी खरीदारी कर सकते हैं। (Delhi best shopping markets)

क्लासिक और डिजाइनर लहंगे (चांदनी चौक)-

शादी की शॉपिंग के लिए चांदनी चौक (chandani chowk) पहला नाम है। यह दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध लहंगा मार्केट है, जहां बेहतरीन डिजाइनर लहंगे 2500 से 30000 रुपये तक मिलते हैं। यहां बजट-फ्रेंडली लहंगे से लेकर सब्यसाची जैसे बड़े डिजाइनरों की कॉपी भी आसानी से उपलब्ध है। चांदनी चौक पर आपको विविधता और गुणवत्ता दोनों मिलते हैं, जिससे आप अपनी शादी के लिए कुछ यूनिक और खास चुन सकते हैं। इस बाजार की खासियत यह है कि यहां हर उम्र और बजट के लिए कुछ न कुछ अवश्य मिलेगा। (Dehi best shopping places)

सस्ता और शानदार (शाहदरा)-

शाहदरा का छोटा बाजार (Shahdara’s Chota Bazaar) अपने सस्ते ब्राइडल लहंगे (cheap bridal lehengas) के लिए जाना जाता है। यहां 3000 रुपये से 15000 रुपये तक के लहंगे मिलते हैं। इसके अलावा यहां पर ज्वेलरी और फुटवियर के लिए भी एक से एक बेहतरीन ऑप्शन मिल जाते हैं। अगर सर्दियों में शॉपिंग करते हैं तो उसके लिए नया कलेक्शन आपको मिल जाता है।

न्यू सलीमपुर मार्केट-

दिल्ली की न्यू सलीमपुर बाजार (New Salimpur Market, Delhi) ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यहां सस्ते ब्राइडल लहंगे बहुतायत में मिलते हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है। बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ, यहां गुणवत्ता भी बेहतरीन होती है। अगर आप अच्छे लहंगे की तलाश में हैं, तो 10,000 रुपये तक के खूबसूरत ब्राइडल और पार्टी वियर लहंगे भी उपलब्ध हैं। इस बाजार की अनोखी विशेषता इसे शादी की तैयारियों के लिए एक प्रमुख स्थान बनाती है, जहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार शानदार लहंगे खरीद सकते हैं।

सदर बाजार-

अगर आप उचित दाम में एक खूबसूरत लहंगा चाहते हैं, तो सदर बाजार (sadar bazaar) एक जा सकते हैं। यहां पर 2000 रुपये से लेकर 50,000 तक के लहंगे मिल जाते हैं। हर बजट वाला इंसान यहां पर शॉपिंग कर सकता है। इसके अलावा दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार (sarojani nagar market) भी सस्ती शॉपिंग के लिए जाना जाता है। यहां पर 1500 से 25000 तक के बेहतरीन लहंगे (Bridal lehnga market) खरीद सकते हैं।

Leave a Reply