
यूपी के महाराजगंज में एक पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सौरहा गांव में गुरुवार की शाम गृहकलह में एक युवक ने 20 वर्षीया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया।
यूपी के महाराजगंज में एक पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सौरहा गांव में गुरुवार की शाम गृहकलह में एक युवक ने 20 वर्षीया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बरगाहपुर निवासी नजमा (20) की शादी डेढ़ साल पहले सौरहा निवासी मुर्तुजा के साथ हुई थी।
निकाह के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। अनबन के कारण लंबे समय से नजमा मायके में रह रही थी। गुरुवार की दोपहर नजमा अपनी मां और एक अन्य युवक के साथ अपना सामान लेने ससुराल पहुंची थी। नजमा अपना सामान समेटकर जब घर से बाहर निकलने लगी तभी मुर्तुजा ने उसे जरूरी बात करने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया। जैसे ही नजमा कमरे के अंदर पहुंची, मुर्तुजा ने पीछे से कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई प्रहार कर दिया।
नजमा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई और तड़पने लगी। नजमा की मां और उनके साथ वहां मौजूद युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने तत्काल नजमा को गाड़ी पर बैठाया और उसे अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुजारी पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, जख्मी
महाराजगंज के ही परतावल कस्बे में बेटे पर पुजारी पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे बेटे का हाथ जख्मी हो गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इलाज के लिए उसे परतावल सीएचसी में भर्ती कर महरम पट्टी कराया गया। हाथ में पट्टी बंधने के बाद पुत्र फिर से उत्पात करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पिता फिर से पुत्र को ढूंढने लगा, लेकिन वह मिला नहीं। इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब के लिए पैसे मांगने से नाराज था। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में शिकायत मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक परतावल में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता एक मंदिर में पुजारी हैं। लोगों के अनुसार युवक शराब पीने के लिए अपने पिता से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर किराए के मकान में देर रात तक दोनों के बीच विवाद होता रहा। विवाद बढ़ने पर गुस्साए पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक का हाथ जख्मी हो गया।



