
LPG Supply Situation: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब 25वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. इस भीषण युद्ध का दुनिया के अलग-अलग देशों पर सीधा असर पड़ा है. ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद किए जाने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा पहुंच रही है. एलपीजी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है. इन सबके के बीच भारत सरकार की ओर से अपील की गई है कि किसी भी नागरिक को तेल और एलपीजी के लिए पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है.
मंगलवार (24 मार्च) को पेट्रोलियम और प्रकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से की गई ब्रीफिंग में बताया गया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं. सरकार ने कहा कि देश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है. सरकार की ओर से अपील की गई कि पेट्रोल पंप पर अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं.
PNG पर सरकार का जोर
वहीं, इस पीसी में सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी से जुड़े किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. माना जा रहा है कि देश में और 60 लाख लोग PNG पर शिफ्ट हो सकते हैं.
सरकार ने क्या कहा?
मंगलवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि सभी रिटेल आउटलेट्स पर काम सामान्य रूप से चल रहा है, हमारे फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी करने से बचें.
उनकी ओर से बताया गया कि कल PNGRB (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड) ने एक आदेश जारी किया और सभी CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे पांच दिनों के भीतर आवासीय स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों, कम्युनिटी किचन, आंगनवाड़ी किचन आदि को PNG कनेक्शन उपलब्ध कराएं, जहां भी आस-पास पाइपलाइन का इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो.
देश में एलपीजी की कमी नहीं
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात की वजह से LPG की सप्लाई पर असर पड़ा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन बहुत सारा कार्गो लाइन में लगा हुआ है और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर किसी तरह की कमी की खबर नहीं है. कल हमने कुछ घबराहट में की गई बुकिंग भी देखी. लेकिन डिलीवरी सामान्य रही, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी पूरी है. सभी घरेलू ग्राहकों को LPG सिलेंडर भी दिए जा रहे हैं. घरेलू ग्राहकों के लिए PNG की सप्लाई 100% है.




