
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर देशभर में देखने मिल रहा है. इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. जिसके बाद आयात होने वाले तरल पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बीच भारत में एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं.
भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है. भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. सूत्रों के अनुसार, नई दर 7 मार्च से प्रभावी होगी.
इतने रुपये का मिलेगा दिल्ली में सिलेंडर
दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज 7 मार्च से प्रभावी हो गई है. दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है. सिलेंडर की कीमतों में यह नया बदलाव अप्रैल 2025 की कीमतों के बाद हुआ है.
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1835 रुपये मिलेगा. सिलेंडर की कीमतों में उछाल के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. अपूर्ति को लेकर इतने बड़े बदलाव से आम जनता की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है.
अब 21 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा सिलिंडर
अस्थिर वैश्विक हालात को देखते हुए घरेलू गैस सिलिंडर की लॉकिंग पीरियड (बुकिंग अवधि) में बदलाव किया गया है। इसे 15 दिन की जगह 21 दिन कर दिया है। यानी अब सिलिंडर की आपूर्ति के बीच 21 दिन का अंतर होगा।
इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए एजेंसियों के सॉफ्टवेयर में लॉक लगा दिया गया है। हालांकि बुकिंग की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी उपभोक्ता सिलिंडर लेने के तत्काल बाद भी बुकिंग करा सकते हैं। मंत्रालय में बुकिंग भी 21 दिन बाद ही करने पर मंथन चल रहा है। यदि ऐसा होगा तो सिलिंडर लेने के बाद दूसरे सिलिंडर की बुकिंग 21 दिन बाद होगी।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों पर अब तक एक सिलिंडर देने के 15 दिन बाद दूसरा सिलिंडर लिया जा सकता था। अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
साल में 15 सिलिंडर ही ले सकते हैं
ऑयल कंपनियों ने पहले ही सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर की बिक्री को शर्तों के अधीन कर दिया था। एक वर्ष में सब्सिडी वाले 12 सिलिंडर ही लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बिना सब्सिडी वाले तीन और सिलिंडर एक वर्ष में लिए जा सकते हैं। यानी एक अप्रैल से 31 मार्च तक एक कनेक्शन पर अधिकतम 15 सिलिंडर ही मिल सकता है।




