मोदी के सामने हाथ न पकड़ने पर मचा था ’हंगामा’, सैम ऑल्टमैन ने बताया पूरा सच!

There was an uproar over not holding hands in front of Modi, Sam Altman reveals the whole truth.

India AI Impact Summit: बीते गुरुवार दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। दरअसल पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो के दौरान OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के बीच एक अजीब सा पल कैमरे में कैद हो गया।

जब मंच पर सभी दिग्गज नेता और टेक लीडर्स एक जुटता दिखाने के लिए एक-दूसरे के हाथ पकड़कर ऊपर हवा में उठा रहे थे, तो सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई एक पल के लिए सकपका से गए। इसके बाद उन दोनों ने हाथ पकड़ने की जगह मुट्ठियां बनाकर हवा में लहरा दीं थी।

दोनों दिग्गज टेक लीडर्स की यह सकपकाहट कैमरों में कैद हो गई और इसे दोनों के बीच की रंजिश या प्रतिस्पर्धा के तौर पर देखा जाने लगा। हालांकि अब सैम ऑल्टमैन की इस पर सफाई आई है और उन्होंने बताया है कि उस पल क्या हुआ था। सैम ने बताया है कि वह उस वक्त उलझन में थे और समझ नहीं पा रहे थे कि करना क्या है?

क्या बताया सैम ऑल्टमैन ने?
सैम ऑल्टमैन ने समिट के उद्धाटन सत्र में इस बात को खुद भी स्वीकार किया है कि स्टेज पर वह काफी कन्फ्यूज थे। ऑल्टमैन ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें क्या करना चाहिए। बता दें कि ऐसा तब हुआ जब सुंदर पिचाई और अलेक्जेंडर वैंग जैसे अन्य लीडर्स हाथ थामे हुए थे, लेकिन ऑल्टमैन और अमोदेई के बीच की दूरी साफ नजर आ रही थी।

सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई के बीच की रंजिश
रिपोर्ट्स के अनुसार,(REF.) ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई के बीच टकराव नया नहीं है। यह मामला तब का है जब एंथ्रोपिक के संस्थापक डारियो और डेनिएला अमोदेई ने OpenAI छोड़ दिया था। वे दोनों वहां वाइस-प्रेसिडेंट थे, लेकिन उन्हें लगा कि सैम ऑल्टमैन सुरक्षा से ज्यादा व्यापार और मुनाफे को तवज्जो देते हैं।

इस असहमति के बाद उन्होंने एंथ्रोपिक बनाई, जिसका मूल मंत्र था सुरक्षा पहले। उस समय से ये दोनों कंपनियां एक-दूसरे की कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं। भारत मंडपम के मंच पर हाथ न पकड़ना इसी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है।

सुपर बॉल विज्ञापन से बढ़ी तल्खी
OpenAI और एंथ्रोपिक के बीच मुकाबला अब सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं है। इसने व्यापारिक और रणनीतिक रूप ले लिया है। हाल में एंथ्रोपिक ने अमेरिका के ‘सुपर बॉल’ इवेंट के दौरान कुछ ऐसे व्यंग्यात्मक विज्ञापनचलाए थे, जिनके निशाने पर OpenAI का ChatGPT था।

इन विज्ञापनों में इस बात का मजाक उड़ाया गया था कि सैम ऑल्टमैन ChatGPT में विज्ञापन लाना चाहते हैं। इस पर ऑल्टमैन ने एंथ्रोपिक को अमीरों का ऐप बताया था। साथ ही तर्क दिया था कि वह ChatGPT मे विज्ञापन इसलिए ला रहे हैं, ताकि जो लोग सब्सक्रिप्शन नहीं खरीद सकते उन्हें भी ChatGPT इस्तेमाल करने को मिल सके।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply