
Telangana News: तेलंगाना की एक अनोखी चोरी की घटना सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है. कामारेड्डी जिले से चोरी का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जो सभी को चौंकाने के साथ-साथ हंसा भी रहा है. आमतौर पर चोर घर पर चोरी के लिए कीमती सामान और नकदी की तलाश करते हैं. लेकिन यहां चोर ने चोरी के लिए कुछ अलग ही रास्ता अपनाया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक घर में चोरी करते समय, जब चोरों को लगा कि उनके पास कम समय है, तो उन्होंने घर में रखी भारी-भरकम स्टील की अलमारी ही उठा ली.
चोरी का अनोखा तरीका
16 फरवरी की ये घटना कामारेड्डी कस्बे के ओल्ड एसपीआर स्कूल के पास हुई. चोरी के समय घर पर कोई नहीं थी, घर लॉक करके घर की मालकिन शमीमुन्निसा बेगम बाहर गईं थी. ऐसे में घर पर ताला देखकर, सन्नाटा का फायदा उठाते हुए चोर ताला तोड़कर, मेन गेट से घर में घुस गए. घर पर गए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घर के अंदर गहने और नकदी खोजने में उन्हें मुश्किल हो रही है. ऐसे में चोरों ने कीमती सामान ढूंढने में समय बर्बाद करने के बयान पूरी स्टील की अलमारी ही चोरी करने का फैसला किया और उसे अपने वाहन पर लादकर रफू-चक्कर हो गए.
अलमारी में 20 ग्राम सोने के गहने
पीड़ित परिवार के अनुसार, उस स्टील की अलमारी में लगभग 20 ग्राम सोने के गहने और कुछ नकदी भी रखी हुई थी. चोरों को शायद ये अंदाजा था कि कीमती सामान अलमारी के अंदर ही होगी. ऐसे में उन्होंने इसे खोलने में समय बर्बाद करने के बयान इसे साथ ले जाने का फैसला किया.
पुलिस की जांच जारी
पुलिस चोरी की जांच और सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लग गई है. चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी, जिससे चोरों और उनकी गाड़ी को अच्छे से पहचाना जा सके. पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और चोरी हुए सामानों को बरामद कर लेंगे.





