शादी के तीन महीने पहले ही सबको रुलाकर चली गई युवती, मायके से लेकर ससुराल तक मातम

हरदोई जिले में एक युवती ने अपनी शादी के तीन महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने ऐसा क्यों किया? पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है। युवती की मौत से मायके से लेकर ससुराल तक मातम फैला है।

यूपी के हरदोई में एक युवती ने अपनी शादी से तीन महीने पहले खौफनाक कदम उठा लिया। युवती की फरवरी में शादी होनी थी। शादी से पहले युवती द्वारा उठाए गए कदम से मायका ही नहीं होने वाला ससुराल पक्ष भी सदमे में है। शादी को लेकर दूल्हे ने जो सपने देखे थे वह भी धर के धर रह गए। दरअसल 19 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। उसका शव फांसी फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फरवरी में युवती की शादी तय थी। शादी से पहले ही युवती सबको रुलाकर चली गई।

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा हरी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी का शव संदिग्ध हालात के चलते रविवार की सुबह रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो युवती का शव लटकता मिला। मृतका के पिता सत्येंद्र ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी की शादी कमालगंज निवासी युवक से तय हुई थी। करीब एक माह पहले वरीक्षा हो चुकी थी। 21 फरवरी को बारात घर आने वाली थी। लक्ष्मी अपने चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि रात के समय सभी घर के बाहर सो रहे थे। तभी युवती ने कमरे के अंदर खुदकुशी कर ली। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

गमछा के फंदे से लटका मिला युवक

बेहटा गोकुल के मझरा मानपुर निवासी अशोक का शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में गमछे के फंदे से शव लटकता देखा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अशोक के एक पुत्र अनुराग है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया अशोक नशे का आदी था। जिसके चलते प्रथम दृष्टि या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply