पाकिस्तान को सुपर 8 से बाहर करने के लिए नामीबिया ने बदली अपनी टीम, सबसे धाकड़ खिलाड़ी की कराई टीम में एंट्री

namibia announcement team

Namibia : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) अब बाहर होने की कगार पर है. पाकिस्तान की टीम को अगर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में जगह बनानी है, तो कल 18 फरवरी को होने वाले मैच में हर हाल में नामीबिया की टीम को शिकस्त देना होगा. हालांकि नामीबिया की टीम (Namibia Cricket Team) ने उससे पहले ही बड़ा दांव खेला है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया ने अपनी टीम में एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी की वापसी कराई है, जो अकेले ही मैच पलटने की क्षमता रखता है. ऐसे में ये खिलाड़ी पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ सकता है.

Namibia ने धाकड़ आलराउंडर की कराई टीम में वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया (Namibia Cricket Team) ने स्टार ऑलराउंडर एलेक्स वोल्शेंक को स्क्वॉड में शामिल किया है. उन्हें चोटिल बेन शिकोंगो की जगह टीम में शामिल किया गया है. भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान बेन शिकोंगो जांघ में लगी चोट की वजह से मैदान से बाहर हो गए थे और अब उन्हें पुरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है.

इसके बाद आईसीसी से मिली मंजूरी के बाद नामीबिया ने बेन शिकोंगो के जगह पर एलेक्स वोल्शेंक को अपनी टीम में शामिल किया है. एलेक्स वोल्शेंक इसके पहले टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी यात्रा कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ इस आलराउंडर खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

Namibia हो चुकी है टी20 विश्व कप 2026 से बाहर

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया की टीम अब बाहर हो चुकी है. नामीबिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं और उसे उन तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. नामीबिया को भारत, नीदरलैंड और यूएसए की टीम ने शिकस्त दी है, जिसके बाद वो अब टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है.

अगर कल होने वाले मैच में नामीबिया की टीम अगर बड़ा उल्टफेर करते हुए पाकिस्तान को हरा देती है, तो पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकती है. इसके साथ ही भारत के साथ यूएसए की टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

Leave a Reply