UPSC CSE 2025 Toppers List OUT: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट!


UPSC CSE 2025 Toppers List OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. ऐसे उम्मीदवार जो सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट जार कर दी गई है. इस बार आयोग ने 958 उम्मीदवारों का चयन किया है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जनरल श्रेणी के उम्मीदवार 317 हैं. इसके बाद ओबीसी वर्ग के 306 उम्मीदवार शामिल हैं. इसके अलावा 158 एससी, ईडब्ल्यूएस 104 और 73 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं.

ऑल इंडिया रैंकिंग के साथ टॉप करने वाले उम्मीदवार का नाम अनुज अग्निहोत्री है. ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रहने वाले हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां के एक छोटे से शहर रावतभाटा में रहते हैं. साल 2023 में उन्होंने MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और 2026 में अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप कर लिया है.

UPSC CSE Toppers List: कौन हैं यूपीएससी के टॉपर्स?
रैंक रोल नंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 अकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

यूपीएससी में पूरे देश में किसने टॉप किया?
राजस्थान के रावतभाटा शहर के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टॉप किया है. ऑल इंडिया रैंकिंग 1 के साथ यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफल हुए हैं.

यूपीएससी सीएसई 2025 के 3 टॉपर्स कौन से हैं?
यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2025 के 3 टॉपर्स अनुज अग्निहोत्री, राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल हैं.

कौन हैं टॉप 10 लिस्ट में आस्था जैन?
यूपीएससी आईएएस परिणाम 2026 के टॉप 10 में आस्था जैन का नाम भी शामिल हैं. वर्तमान में आस्था जैन आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. यूपीएससी के 2024 बैच में AIR 131 रैंक के साथ आस्था सफल हुईं थी. इस बार उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाली आईपीएस आस्था की ऑल इंडिया रैंकिंग 10 में से 9 है.

Leave a Reply