Ghazipur Lekhpal Attack: गाजीपुर जिले में सरकारी कार्य के दौरान एक लेखपाल पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सदर तहसील क्षेत्र के सहेड़ी गांव में तालाब खुदाई और नाली निर्माण कार्य के दौरान एक युवक ने लेखपाल पर ईंटपत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में लेखपाल गंभीर रुप से घायल हो गए और उनके सिर पर चोट आई। लेखपाल को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

निरीक्षण के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार सदर तहसील के सहेड़ी गांव में राजस्व विभाग की टीम तालाब खुदाई और नाली निर्माण कार्य कराने के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम के साथ पुलिस और पंचायती राज विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। सरकारी कार्य की निगरानी के दौरान अचानक युवक ने राजस्व विभाग की टीम में शामिल लेखपाल अनिल प्रजापति पर हमला कर दिया।
ईंटपत्थर से हमले में घायल हुए लेखपाल
युवक ने लेखपाल पर ईंटपत्थर से हमला किया। हमले में लेखपाल के सिर पर गंभीर चोट आई और उनका सिर फूट गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने घायल लेखपाल को तुरंत उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।
आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांट में जुटी हुई है। घटना तब हुई जब राजस्व विभाग की टीम सरकारी कार्य को संपन्न कराने के लिए मौके पर मौजूद थी।



