
सांप एक ऐसा जीव है जिससे हर कोई बहुत डरता है। यदि ये गलती से हमारे सामने आ जाए तो हम अपना रास्ता बदल लेते हैं। यदि ये घर में घुस जाए तो हम घर के बाहर चले जाते हैं। लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब आप गहरी नींद में हो और अचानक से एक लंबा और खतरनाक सांप आपके ऊपर आकर फन फैलाकर बैठ जाए? यकीनन ये नजारा देख किसी की भी डर से ही जान चली जाएगी। वह बहुत घबरा जाएगा। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोई महिला के ऊपर आकर बैठ गए नागराज
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सांप और महिला का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खुले एरिया में खटिया पर सोई है। उसके ऊपर तभी एक सांप चढ़ जाता है। वह वहाँ फन फैलाए बैठा है। जब महिला को सांप के ऊपर होने का एहसास होता है तो वह बहुत डर जाती है। हालांकि वह ये समझदारी दिखाती है कि हिलती डुलती नहीं है। वरना सांप डरकर महिला को काट लेता।
महिला बस अपनी लोकल भाषा में मदद की गुहार लगाती है। सांप भी बड़े आराम से महिला के ऊपर बैठे रहता है। वहीं पास में एक गाय का बछड़ा भी है जो सांप को दिलचस्प भरी निगाहों से देखता रहता है। यह वीडियो आईएफएस अफसर सुशांत नंदा ने भी अपने आधिकारक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – यदि यह आपके साथ होता तो आपका क्या रिएक्शन होता?
लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन
इसके साथ ही आईएफएस ने ये भी जानकारी दी कि सांप बाद में महिला को बिना नुकसान पहुंचाए वहां से चला भी गया। इस वीडियो के सामने आने पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘यह बेहद खतरनाक है। मेरी तो हार्ट अटैक से ही जान निकल जाती।’ फिर दूसरे ने कहा कि ‘मैं महिला की जगह होता तो भगवान शिव का नाम लेता। उनसे जान बचाने की विनती करता।’
एक अन्य शख्स लिखता है ‘महिला ने ये समझदारी अच्छी दिखाई कि वह हिली नहीं। यदि वह सांप को हाथ से फेंकती या हिलती तो वह डर जाता और उसे काट लेता।’ एक और यूजर कहने लगा ‘यकीन मानिए। इंसान जितना सांप से डरता है उस से कही ज्यादा सांप इंसानों से डरता है। जब उसे डर महसूस होता है तभी वह हमला करता है। यहां महिला ने उसे डराया नहीं तो उसने कुछ नहीं किया।’





