Video । इजरायल के Airstrike से Iran में तबाही, Tehran की सड़कों पर बहने लगी 'आग की नदी'

ईरान की राजधानी तेहरान और अल्बोर्ज प्रांत में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम चार टैंकर ड्राइवरों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, इन हमलों में चार तेल स्टोरेज केंद्रों और एक पेट्रोलियम उत्पाद ट्रांसफर सेंटर को निशाना बनाया गया। हालांकि, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों के बावजूद देश में ईंधन की सप्लाई में कोई कमी नहीं आएगी।

तेहरान की सड़कों पर ‘आग की नदी’

इजरायली हमलों के बाद तेल डिपो से भारी मात्रा में तेल का रिसाव हुआ, जो तेहरान के सीवेज सिस्टम में जा मिला। इस वजह से ईरानी राजधानी की सड़कों के किनारे ‘आग की नदी’ जैसा मंजर दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शहर की सड़कों के पास भीषण आग जलती हुई देखी जा सकती है।

राहत और बचाव कार्य जारी

ईरानी तेल मंत्रालय ने पुष्टि की है कि तेहरान के पश्चिमी हिस्से और अल्बोर्ज प्रांत के करज शहर समेत तीन इलाकों में स्थित ईंधन डिपो पर हमले हुए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सुरक्षा बल और दमकल विभाग की टीमें अभी भी प्रभावित इलाकों में आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के ऑपरेशन में लगी हुई हैं।

Leave a Reply