
Virat Kohli: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से हुआ. मुंबई ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए आरसीबी को आमंत्रित किया, आरसीबी ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 240 रन बना डाले और मुंबई को 241 रनों का लक्ष्य दिया.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस दौरान अर्द्धशतक लगाया, लेकिन जब फील्डिंग की बात आई तो विराट कोहली मैदान पर नही उतरे, विराट कोहली को लेकर इसके बाद खबर आई कि वो चोटिल हैं.
रजत पाटीदार ने दिया Virat Kohli के चोट पर अपडेट
आरसीबी की टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) का होना ही टीम को मजबूती देता है. विराट कोहली टीम के बाकि बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं, वहीं खुद एंकर की भूमिका में नजर आते हैं. विराट कोहली एक छोर से बल्लेबाजी करते हैं, वहीं दूसरे छोर से बाकि बल्लेबाजों के पास तेजी से रन बनाने का मौका होता है.
हालांकि अब टीम के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने विराट कोहली के फील्डिंग के लिए न आने पर बात की है. रजत पाटीदार ने विराट कोहली (Virat Kohli) की चोट पर बात करते हुए मैच के बाद कहा कि
“मुझे अभी पूरी तरह नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि वो ठीक हैं.”
रजत पाटीदार की बात से साफ है कि विराट कोहली की चोट गंभीर नही है और अगले मैच तक वो फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं.
रजत पाटीदार ने आरसीबी की जीत पर कही ये बात
वहीं आरसीबी के कप्तान से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रनों से जीत को लेकर सवाल किया गया तो रजत पाटीदार ने कहा कि
“बल्लेबाजी के तरीके में क्लैरिटी नजर आती है. विराट भाई और फिल साल्ट ने जिस तरह से शुरुआत दी, इससे हमारा पलड़ा भारी रहा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद मैंने और टीम ने पारी संभाली. मुझे लगता है कि पूरी टीम ने मिलकर कोशिश की. वानखेड़े स्टेडियम में माहौल एकदम शानदार है और यहां आकर अच्छा लग रहा है. खचाखच भरे स्टेडियम में खेलना एक अलग ही फीलिंग देता है.”





