
बहराइच: प्रसव पीड़ा का दर्द ऐसा होता है कि कई हजार हड्डियों के टूटने के बराबर डिलीवरी के समय दर्द होता है, लेकिन मां इन सब दर्द को बर्दाश्त करके अपने बच्चे को जन्म देती है। इन्हीं सब खबरों की बीच यूपी के बहराइच जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला को इतनी प्रसव पीड़ा हुई कि वह दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने चाकू से पेट चीर डाला। परिजन जब उसको अस्पताल लेकर पहुंचे तो जिसने देखा, उसके होश उड़ गए।
मामला बहराइच जिले के नंदवल गांव का है। गांव की रहने वाली ननकई (38) गर्भवती थीं। गुरुवार सुबह उनको प्रसव पीड़ा होने लगी। घर में कोई नहीं था। कुछ देर तक उसने प्रसव पीड़ा को बर्दाश्त किया, लेकिन जब प्रसव पीड़ा हद से ज्यादा हो गई तो ननकई ने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से पेट को फाड़ डाला। महिला ननकई की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर जो उन्होंने दृश्य देखा उनके होश उड़ गए।
पति के छह माह पहले हो चुकी है मौत
वहीं, जानकारी होते ही ननकई की मां भी पहुंच गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तुरंत ननकई को नजदीक फकरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की नार्मल डिलीवरी करवाई। महिला ननकई ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि ननकई के पति की छह माह पहले मौत हो चुकी है।


