हेलमेट न पहनने पर पति को रोका, तो थाने में झूमने लगी पत्नी, पुलिसकर्मी ने ₹50 देकर विदा किया!


ग्वालियर। ग्वालियर के भितरवार इलाके से एक अजीब मामला निकलकर सामने आया है. यहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका और उस पर जब चालान बनाने की कार्रवाई करने लगे तो बाइक चालक की पत्नी ने खुद पर माता की सवारी आने का दावा किया और थाने के अंदर ही वह महिला झूमने लगी.

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खास बात है कि महिला की हरकत देखकर पुलिस ने चालानी कार्रवाई नहीं की बल्कि एक पुलिसकर्मी ने तो महिला को ₹50 देकर उसे शांत कराया.

यह पूरा घटनाक्रम भितरवार इलाका का है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भितरवार थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान वहां से एक दंपति बाइक पर सवार होकर निकले. बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था और दस्तावेज भी पूरे नहीं थे. जिसके बाद पुलिस बाइक को थाने ले आई. थाने पर जब दंपति पहुंचे तो बाइक चालक की पत्नी अचानक झूमने लगी और खुद पर माता की सवारी आने का दावा करने लगी.

भारत में जन्मी पहली चीता ‘मुखी’ 3 साल की हुई, बिन मां के पली बढ़ी
थाने के अंदर ही महिला जोर-जोर से झूमने लगी. यह नजारा देखकर कुछ देर के लिए थाने में सभी लोग हैरान रह गए. इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने महिला को 50 रुपये दिए और फिर बाइक पर कोई चालानी कार्रवाई किए बिना पुलिस ने बाइक को जाने दिया. खास बात यह है कि महिला का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने को बना लिया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Leave a Reply