बदमाशों ने नाक पर रूमाल रखा तो’ सांस रोक ली, हाथ में काटकर भागा, 11 साल के ईवान की सूझबूझ से बची जान.!

ईवान भाग कर घर पहुंचा। वह काफी घबराया हुआ था। मां ने उससे बात की। उसने मां को आपबीती सुनाई। परिवारीजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।

kid

लखनऊ: लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में पंडित खेड़ा द्वारिकापुरी में बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने 11 वर्षीय बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया। बच्चे ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से मोर्चा ले लिया। वह बदमाशों के चंगुल से छूट कर घर पहुंचा। उसने परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

कृष्णानगर इलाके के पंडित खेड़ा द्वारिकापुरी कालोनी में वीरेंद्र शर्मा अपने दो बेटों अर्णव (15), ईवान (11) और पत्नी नीतू शर्मा के साथ रहते है। वह हरदोई में केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत है। उनका बेटा ईवान मानकनगर स्थित आरडीएसओ रेलवे कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र है। ईवान के मुताबिक वह रविवार शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के पड़ोस में ही स्थित दुकान से पेंसिल खरीद घर लौट रहा था।

ईवान के मुताबिक सुनसान स्थान पर काली स्प्लेंडर सवार नकाबपोश दो बदमाश उसके पास आकर रुके। बदमाशों ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा। ईवान ने बदमाशों के साथ जाने से मना कर दिया। तभी एक बदमाश बाइक से उतरा और उसे पकड़ लिया। ईवान ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मुंह पर दवाई लगा हुआ रूमाल लगा दिया।

हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। इस घटना से पीड़ित हम सभी परिवारीजन डरे हुए हैं। हमें लग रहा है कि कहीं फिर से ऐसा कोई प्रयास न हो।

नीतू शर्मा, ईवान की मां
ईवान के मुताबिक उसे महसूस हो गया था कि रूमाल में बदमाशों ने नशीली दवा लगा रखी है इसलिए उसने सांस रोक ली। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसने बदमाश का हाथ मुंह से झटका देकर हटा दिया। इसके बाद भी बदमाश उसे पकड़े हुए था। ईवान ने बदमाश की पकड़ ढीली करने के लिए दांत से हाथ पर काट लिया। जैसे ही बदमाश की पकड़ ढीली हुई वह बदमाश के चंगुल से छूट कर मौके से भाग निकला।

पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप

ईवान भाग कर घर पहुंचा। वह काफी घबराया हुआ था। मां ने उससे बात की। उसने मां को आपबीती सुनाई। परिवारीजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पिता ने घटना के संबंध में कृष्णानगर पुलिस को तहरीर दे दी है। मां नीतू शर्मा ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। इस घटना से पीड़ित परिवारीजन डरे हुए हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं फिर से ऐसा कोई प्रयास न हो। ईवान ने बताया कि बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट छुपा रखी थी।

Leave a Reply