
विवाह मुहूर्त 2026: जब ग्रहों के राजा सूर्य, गुरु की राशि धनु या मीन में गोचर करते हैं, तो वह समय खरमास कहलाता है. ‘खर’ से मतलब है गधे. धार्मिक मान्यता है कि साल में 2 बार 2 महीनों में सूर्य का रथ घोड़ों की बजाय गधे खींचते हैं इसलिए इसे खरमास कहते हैं. वहीं ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य, गुरु ग्रह की राशि में होते हैं, तो इससे सूर्य और गुरु दोनों ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है, जो कि अशुभ माना गया है. इसलिए खरमास में सगाई, शादी, नए काम की शुरुआत आदि कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है.
कब तक चलेगा खरमास 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आएंगे. सूर्य के मेष राशि में आते ही खरमास खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी और फिर से शादी-ब्याह शुरू हो जाएंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जो कि चातुर्मास प्रारंभ होने तक जारी रहेंगे. यहां देखें 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहे विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट.
विवाह मुहूर्त अप्रैल से जुलाई 2026
अप्रैल 2026 में विवाह मुहूर्त : 15 अप्रैल- बुधवार, 20 अप्रैल- सोमवार, 21 अप्रैल- मंगलवार, 25 अप्रैल- शनिवार, 26 अप्रैल-रविवार, 27 अप्रैल- सोमवार, 28 अप्रैल- मंगलवार, 29 अप्रैल- बुधवार.
मई 2026 में विवाह मुहूर्त : 1 मई- शुक्रवार, 3 मई- रविवार, 5 मई- मंगलवार, 6 मई- बुधवार 7 मई- गुरुवार, 8 मई- शुक्रवार, 13 मई- बुधवार, 14 मई- गुरुवार.
जून 2026 में विवाह मुहूर्त : 21 जून- रविवार, 22 जून- सोमवार, 23 जून- मंगलवार, 24 जून- बुधवार, 25 जून- गुरुवार, 26 जून- शुक्रवार, 27 जून- शनिवार, 29 जून- सोमवार.
जुलाई 2026 में विवाह मुहूर्त : 1 जुलाई- बुधवार, 6 जुलाई- सोमवार, 7 जुलाई- मंगलवार, 11 जुलाई- शनिवार.
चातुर्मास फिर लगाएगा शादियों पर ब्रेक
जब भगवान विष्णु 4 महीने के लिए पाताललोक में जाकर विश्राम करते हैं तो इस समय को चातुर्मास कहा जाता है. हर साल भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से योगनिद्रा में जाते हैं और देवउठनी एकादशी को जागते हैं. इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव संभालते हैं. साल 2026 में देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को है, वहीं देवउठनी एकादशी 20 और 21 नवंबर को 2 दिन पड़ रही है. इस तरह साल 2026 में 25 जुलाई से 21 नवंबर 2026 तक चातुर्मास रहेगा. जिससे इन 4 महीनों में शादी समेत कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य नहीं होंगे.





