कहां है भारत की सबसे आखिरी सड़क, जिसके बाद खत्म हो जाती है जमीन, आगे का नजारा देख दहल जाते हैं लोग!..

Last Road in India: इस सड़क पर जैसे-जैसे लोग आगे बढ़ते हैं। वैसे-वैसे सड़क की हदें धुंधली पड़ने लगती हैं। इसके दोनों तरफ सिर्फ नीला समंदर ही नजर आता है। इस सड़क पर चलने पर ऐसा लगता है जैसे लोग धरती और समंदर के बीच झूल रहे हों। आपको हवा में नमक की खुशबू आएगी।

Dhanushkodi

Last Road in India: भारत में बहुत सारी अनोखी जगहें हैं, लेकिन आज हम आपको देश की सबसे आखिरी सड़क के बारे में बताने जा रहे हैं। देश की सबसे आखिरी सड़क पर चलना आपके लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि भारत की सबसे आखिरी सड़क कहां है तो चलिए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसके बाद जमीन खत्म हो जाती है। इसके आगे जो नजारा दिखता है, उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं।

भारत की सबसे आखिरी सड़क

देश की सबसे आखिरी सड़क तमिलनाडु के रामेश्वरम से शुरू होती है। यह सड़क धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हुए धनुषकोडी तक जाती है और अंततः अरिचल मुनई में खत्म हो जाती है। इस सड़क पर जैसे-जैसे लोग आगे बढ़ते हैं। वैसे-वैसे सड़क की हदें धुंधली पड़ने लगती हैं। इसके दोनों तरफ सिर्फ नीला समंदर ही नजर आता है। इस सड़क पर चलने पर ऐसा लगता है जैसे लोग धरती और समंदर के बीच झूल रहे हों। आपको हवा में नमक की खुशबू आएगी। वहीं समुद्र की लहरों की मधुर आवाज भी सुनाई देगी। हर कदम पर आपको महसूस होगा कि आप धरती के अंतिम छोर की तरफ बढ़ रहे हैं।

अब वीरान पड़ा हुआ है धनुषकोडी

आपको बता दें कि धनुषकोडी इन दिनों काफी वीरान पड़ा रहता है। हालांकि, कभी यह एक संपन्न नगर हुआ करता था। साल 1964 में एक भीषण चक्रवात आया था। जिसके बाद धनुषकोडी पूरी तरह से वीरान हो गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां पहुंचते ही आपको महसूस होगा कि जैसे भारत की जमीन यहीं खत्म हो गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि साफ मौसम में समुद्र के पार आप श्रीलंका की झलक देख सकते हैं। यह दृश्य इतना जबरदस्त है कि मन वहीं थम सा जाता है। भारत की अंतिम सड़क यानि धनुषकोडी दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में स्थित है। यह भारत का अंतिम पॉइंट भी है, जहां से समुद्र शुरू हो जाता है। यहां से श्रीलंका की दूरी मात्र 18 से 20 किलोमीटर की रह जाती है।

Leave a Reply