Coconut Water Side Effects: जरूरी नहीं है कि नारियल का पानी सभी की सेहत के लिए फायदेमंद हो, कोकोनट वॉटर कुछ लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

इस बात में कोई शक नहीं है कि नारियल के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। लेकिन हर किसी को नारियल का पानी पीने से सिर्फ फायदे ही मिलें, ऐसा भी जरूरी नहीं है। कुछ लोगों के लिए नारियल का पानी पीना, फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन लोगों को नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए वरना उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं…
किडनी से जुड़ी बीमारी- क्या आप जानते हैं कि किडनी पेशेंट्स को नारियल के पानी से परहेज करने के लिए कहा जाता है? आइए इसके पीछे की वजह को समझने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि नारियल के पानी में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। दरअसल, पोटैशियम की मात्रा को खराब किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। यही वजह है कि अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो आप नारियल का पानी पीने से परहेज करें। अगर आप फिर भी नारियल का पानी पीना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
डायबिटीज पेशेंट्स हो जाएं सावधान- डायबिटीज पेशेंट्स को सोच-समझकर नारियल का पानी पीना चाहिए। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको पता होना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर आपका बीपी पहले से ही कम है, तो भी आपको नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि कोकोनट वॉटर ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है।
सर्दी-जुकाम की समस्या- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल के पानी की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों में अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन अगर आपको सर्दी, जुकाम या फिर वायरल हो, तो आपको कोकोनट वॉटर नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ठंडी तासीर वाला नारियल का पानी सर्दी, खांसी और वायरल की समस्या को बढ़ा सकता है।





