
अक्सर आपने जूतों के पीछे एड़ी के पास एक छोटा सा स्ट्रैप या लूप लगा हुआ देखा होगा। जूतों के पीछे लगे इस हिस्से को ‘हील टैब’ (Heel Tab) या ‘पुल लूप’ (Pull Loop) कहा जाता है। इसे मुख्य रूप से जूतों को आसानी से पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
जूते पहनते समय इस लूप को पीछे की तरफ खींचने से पैर आसानी से अंदर चला जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसा करने से जूते के ‘हील काउंटर’ (पीछे के कड़क हिस्से) को मुड़ने या टूटने से बचाया जा सकता है, जिससे जूतों की लाइफ बढ़ती है। इसके अलावा, इस लूप का एक और इस्तेमाल जूतों को धोने या भीगने के बाद टांगकर सुखाने के लिए भी किया जाता है।
इन व्यावहारिक उपयोगों के साथ-साथ, कई जूता निर्माता कंपनियां इस ‘पुल लूप’ का उपयोग अपनी ब्रांडिंग के लिए भी करती हैं और इस पर अपनी कंपनी का नाम या लोगो छापती हैं।





