
Hanuman ji Secrets: हिंदू धर्म में हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी के रूप में पूजा जाता है. भक्त उन्हें अटूट सेवा और संयम का प्रतीक मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौराणिक संहिताओं में हनुमान जी के विवाह का भी वर्णन मिलता है? यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इस विवाह के पीछे एक गहरा आध्यात्मिक कारण और गुरु-शिष्य की परंपरा जुड़ी है. कई लोग हनुमान जी की शादी के प्रसंग को झूठ मानते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि हनुमान जी को कुछ विशेष शक्तियां प्राप्त करने के लिए विवाह करना पड़ा था. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर किन वजहों से हनुमान जी को शादी करनी पड़ी थी और उनके विवाह से जुडे़ रहस्य क्या हैं.
जब सूर्यदेव बने हनुमान जी के गुरु
बचपन में सूर्य को फल समझकर निगलने की कोशिश करने वाले हनुमान जी ने बाद में उन्हीं सूर्यदेव को अपना गुरु स्वीकार किया. हनुमान जी बेहद तीक्ष्ण बुद्धि के थे और वे सूर्यदेव से समस्त विद्याएं सीखना चाहते थे. चूंकि सूर्यदेव कभी रुकते नहीं थे, इसलिए हनुमान जी उनके रथ के साथ उड़ते हुए लगातार शिक्षा ग्रहण करते थे.
विद्या की प्राप्ति में सामने आया ‘धर्म संकट’
सूर्यदेव के पास कुल 9 दिव्य विद्याएं थीं. हनुमान जी ने अपनी प्रखर बुद्धि से 5 विद्याएं तो शीघ्र ही सीख लीं, लेकिन शेष 4 विद्याओं को सिखाने में एक बड़ी बाधा आ गई. ये 4 विशेष विद्याएं सिर्फ एक विवाहित व्यक्ति को ही सिखाई जा सकती थीं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चूंकि, हनुमान जी ने पूरी शिक्षा लेने का दृढ़ संकल्प लिया था. अब सूर्यदेव के सामने धर्म संकट था कि एक ब्रह्मचारी को ये गोपनीय विद्याएं कैसे प्रदान की जाएं.
सूर्य की पत्नी से हुआ था हनुमान जी का विवाह
इस समस्या के समाधान के लिए सूर्यदेव ने हनुमान जी को विवाह का सुझाव दिया. गुरु की आज्ञा और शिक्षा की पूर्णता के लिए हनुमान जी तैयार हो गए. तब सूर्यदेव ने अपनी परम तपस्वी और तेजस्वी पुत्री सुवर्चला का परिचय हनुमान जी से कराया. पाराशर संहिता के अनुसार, सुवर्चला सूर्यदेव के तेज से उत्पन्न एक ऐसी दिव्य कन्या थीं, जिनका स्वभाव अत्यंत आध्यात्मिक था. सूर्यदेव ने कहा यह विवाह सिर्फ शास्त्र सम्मत मर्यादा को पूरा करने के लिए है, ताकि हनुमान जी अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकें.
हनुमान जी क्यों कहलाते हैं ‘अखंड ब्रह्मचारी’
हनुमान जी और सुवर्चला का विवाह संपन्न हुआ, लेकिन यह एक सामान्य गृहस्थ विवाह नहीं था. विवाह के तुरंत बाद सुवर्चला फिर से अपनी तपस्या में लीन हो गईं. इस विवाह का उद्देश्य सिर्फ विद्या की प्राप्ति था, इसलिए हनुमान जी का अखंड ब्रह्मचर्य पूरी तरह सुरक्षित रहा. शास्त्रों के अनुसार, यह विवाह ब्रह्मांड के कल्याण और ज्ञान की परंपरा को जीवित रखने के लिए किया गया था.




