राजस्थान रॉयल्स के लिए क्यों नही खेलना चाहते थे संजू सैमसन अब नए कप्तान रियान पराग ने बताई अंदर की बात

Sanju Samson IPL 2026 Riyan Parag

Riyan Parag: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होने में अब सिर्फ 7 दिन का समय शेष है. आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच होगा. वहीं राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन (IPL 2026 Mega Auction) से पहले संजू सैमसन (Sanju Samson) को अपनी टीम में शामिल किया है.

संजू सैमसन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का हिस्सा थे, संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करते थे, लेकिन अब वो राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलते नजर आने वाले हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने बताया कि आखिर क्यों संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का फैसला किया.

Riyan Parag ने संजू सैमसन को बताया विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी

संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स छोड़ने के बाद अब रियान पराग (Riyan Parag) ने उनकी जगह लेने के बाद पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि

“हमने कभी संजू सैमसन की जगह किसी और को लाने के बारे में नहीं सोचा. क्या आप रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह किसी और को ला सकते हैं? नहीं. उसी तरह, संजू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता. हम उनके जैसे स्किल वाले किसी खिलाड़ी को आजमा सकते हैं या किसी और को उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए कह सकते हैं, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. इस साल हमारा ध्यान बेहतर प्लान बनाने और मैचों को समाप्त करने पर है, जो हम पिछले सीजन में नहीं कर पाए थे.”

संजू सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी, इस दौरान रियान पराग (Riyan Parag) ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 14 में से सिर्फ 4 मैच में जीत मिली जबकि 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स की टीम 9वें स्थान पर है.

रविंद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन है चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स को 2 खिलाड़ी दिए. चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के उत्तराधिकारी की जरूरत थी, ऐसे में फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और सैम करन (Sam Curran) के बदले संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया.

हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम इन दोनों खिलाड़ियों के आने से ज्यादा बैलेंस में आ गई है. दोनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रह सकते हैं. पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी खली थी. ऐसे में इन खिलाड़ियों के आने से टीम बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply