बीच सड़क पर काट देंगे,ˈ तुम्हारी बहन की…कौन हैं समरीन? जो हिंदुओं के खिलाफ उगल रही जहर, Video देखें!.

Amroha Bhabhijan Arrest : पुलिस ने खुद को भाभीजान कहने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आपत्तिनजक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। स्थानीय युवक ने इसकी शिकायत की थी।

We will kill your sister in the middle of the road... Who is Sameera, who is spewing venom against Hindus, watch the video

UP Samreen Nisha Arrested : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हिंदू और भगवाधारियों को गाली देने वाली मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान समरीन निशा के रूप में हुई है। ये देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर वह खुद को भाभीजान कहती है। समरीन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर हिंदू समाज और हिंदू युवतियों के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि बीच सड़क पर काट देंगे, तुम्हारी बहनों की… मारेंगे।

इस आपत्तिजनक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमरोहा के रहने वाले प्रतीक शर्मा ने 2 फरवरी को अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में बताया गया था कि सरफराज की पत्नी समरीन निशा जिनकी उम्र 30 साल है। वह सुल्तानपुर इंतजाम अली गांव की रहने वाली हैं। वह अमरोहा देहात थाना इलाके में पड़ता है। समरीन निशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें हिंदू धर्म और समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू की। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने समरीन निशा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 समेत आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी

वैसे, उस आपत्तिजनक वीडियो पर लोगों की तरफ से की गईं तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद समरीन निशा का एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह माफी मांगती हुई दिख रही हैं। उसमें उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात कहते हुए आगे से ऐसी गलती नहीं करने को लेकर भी कहा था। लेकिन तब तक ये मामला गंभीर हो चुका था।

पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या अन्य गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की भी अपील की। पुलिस का कहना है कुछ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से समाज का माहौल बिगड़ जाता है। दंगे तक की स्थिति पैदा हो जाती है। इस कारण ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल सूचना मिलना और फिर कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Leave a Reply