
Republic Day Parade 2026 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस वक्त उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी की वजह से जबरदस्त ठिठुरन हो गई है. पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से जहां तापमान माइनस में पहुंच गया है और नदी-नाले जम गए हैं. वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं. जिससे मौसम अचानक बेहद सर्द हो गया है.
रिपब्लिक डे परेड पर बारिश का साया?
अब सबकी निगाहें 26 जनवरी के मौसम पर टिक गई हैं. क्या बारिश की वजह से इस बार रिपब्लिक डे परेड का मजा किरकिरा तो नहीं होने जा रहा. आइए आपको 25-26 जनवरी के मौसम विभाग के अलर्ट से अपडेट करवाते हैं, जिसे जानकर ही अगर आप बाहर निकलने का प्रोग्राम बनाएं तो ठीक रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में 25-26 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर हो जाएगा. इसकी वजह से तेज बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 25 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. जबकि 26 जनवरी को कोहरे में कमी आ सकती है. राजस्थान के पश्चिमी भागों की बात करें तो वहां पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है.
इन राज्यों में 25 को बिगड़ेगा मौसम
पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 25 जनवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. लेकिन 26 जनवरी तक यह प्रभाव काफी कम हो जाएगा. वहीं कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में 26-28 जनवरी को नया विक्षोभ आ सकता है. जिससे 26 जनवरी के बाद भारी बर्फबारी की संभावना है. मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने से लोगों को सतर्क रहना होगा.
दिल्ली एनसीआर की बात करें 25-26 जनवरी 2026 को मौसम सामान्यतः शुष्क और ठंडा रह सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में 25 जनवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवा करेगी परेशान
रविवार को अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री और न्यूनतम 9-12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को हाड़ गलाने वाली ठंड महसूस होगी. दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में भी मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी.
26 जनवरी की परेड़ में कैसा रहेगा मौसम?
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मौसम सुधार की ओर रहेगा. IMD के अनुसार सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा संभव है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आंशिक रूप से साफ आसमान रहेगा. इस दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सोमवार को अधिकतम 20-22 डिग्री और न्यूनतम 10-13 डिग्री के बीच रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और परेड के लिए मौसम अनुकूल रहेगा.
कुल मिलाकर, दिल्ली एनसीआर और उत्तरी भारत में ये दो दिन गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अपेक्षाकृत अनुकूल रहेंगे. इस दौरान तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और बारिश का असर न्यूनतम रहेगा. पूर्वी भारत में देखें तो वहां पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. वहां पर कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा.


