क्या पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हैंडसेक करेगी टीम इंडिया? Suryakumar Yadav ने दिया मजेदार जवाब

Suryakumar Yadav on Handshake with Pakistan

Suryakumar Yadav on Handshake with Pakistani Players: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कल 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. भारत की टीम (Team India) कल ही कोलंबो पहुंच चुकी है और अपनी तैयारी शुरू कर दी है. आज भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारत और पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) मैच से पहले कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कई सवालों के जवाब दिया.

इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि किया कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) कल के मैच में खेलते नजर आने वाले हैं. वहीं उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडसेक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. सूर्यकुमार यादव ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

क्या पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हैंडसेक करेगी टीम इंडिया? Suryakumar Yadav ने दिया जवाब

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से जब पूछा गया कि क्या टीम इंडिया और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडसेक करेंगे? तो इस सवाल के जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“चौबीस घंटे का इंतजार करिए. हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं, अच्छा खाना खाइए और आराम करिए. हाथ मिलाने पर कल फैसला लेंगे.”

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलने वाले हैं? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“अगर आप सब चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेले तो हम उसे खिलाएंगे.”

इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि वह चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा जरूर खेलें.

एशिया कप 2025 से शुरू हुआ था नो हैंडसेक विथ पाकिस्तान

एशिया कप 2025 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नो हैंडसेक की शुरुआत की थी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट तो खेला था, लेकिन उनसे हाथ नही मिलाया था. पाकिस्तान की टीम ने इसको लेकर काफी विवाद किया था, लेकिन भारतीय टीम अपने स्टैंड पर अंत तक खड़ी रही थी.

ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या ये नो हैंडसेक विवाद आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खत्म होगी या नहीं? पाकिस्तान ने बॉयकॉट के समय आईसीसी से मांग की थी कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडसेक करना होगा.

Leave a Reply