
Triboelectric Effect : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक महिला बिना माचिस या लाइटर के सिर्फ अपनी उंगली से गैस चूल्हा जलाती दिखाई देती है। यह दृश्य किसी जादू से कम नहीं लगता। क्लिप में महिला रसोई में बैठी है और एक व्यक्ति उसके बालों पर तौलिया रखकर जोर से रगड़ता है।
कुछ ही देर में उसके बाल खड़े होने लगते हैं, जो शरीर में स्थैतिक बिजली बनने का संकेत है। इसके बाद जैसे ही गैस का नॉब खोला जाता है और महिला अपनी उंगली बर्नर के पास ले जाती है, गैस में अचानक आग लग जाती है।
बिना माचिस या लाइटर के उंगली से जलाई गैस
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने मजाक में लिखा, “दिस गर्ल इज ऑन फायर”, तो किसी ने इसे सुपरपावर बता दिया। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या यह सच है या कोई ट्रिक।
ट्राइबोइलेक्ट्रिक इफेक्ट का नतीजा
विशेषज्ञों के मुताबिक यह जादू नहीं बल्कि ट्राइबोइलेक्ट्रिक इफेक्ट का नतीजा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जब तौलिया या कपड़ा बालों पर तेजी से रगड़ा जाता है, तो इलेक्ट्रॉन्स का आदान-प्रदान होता है और शरीर पर स्थैतिक चार्ज जमा हो जाता है।
यही चार्ज उंगली को गैस के पास ले जाने पर छोटी सी स्पार्क पैदा करता है, जिससे गैस जल सकती है। हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि इस तरह का प्रयोग घर पर करना खतरनाक हो सकता है।




