
ओमेगा 3 फैटी एसिड स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ओमेगा 3 की जरूरत होती है. ओमेगा फैटी एसिड शरीर के विकास और बॉडी के कई फंक्शन के लिए जरूरी होता है. यथार्थ अस्पताल फरीदाबाद की ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी डॉ. श्वेता मेंदिरत्ता से जानते हैं कि कैसे महिलाओं को पुरुषों से कहीं ज्यादा होती है ओमेगा-3 की जरूरत.
पीरियड्स का दर्द होता है कम
अधिकतर महिलाओं के पीरियड्स के दौरान काफी दर्द होता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पेट में मरोड़ की समस्या होती है. डॉक्टर ने बताया है कि ओमेगा 3 फैटी एस्डि पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या को कम करने में मददगार है.
आर्थराइटिस की समस्या
महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले आर्थराइटिस की समस्या होने का रिस्क अधिक होता है. महिलाओं में 40 के बाद रूमेटॉयड आर्थराइटिस होने का जोखिम बढ़ जाता है. जिससे शरीर के इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है. जोड़ों में दर्द वा सूजन को कम करने ओमेगा-3 फैटी एसिड फायदेमंद होता है.
हॉर्मोन्स को करता है कंट्रोल
ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करने से यूट्रस तक खून का फ्लो बेहतर होता है. ऐसे में महिलाओं को डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड को शामिल करना चाहिए.
ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करने से शरीर की सूजन भी कम होती है.
ओमेगा 3 फैटी एसिड यूट्रस में भ्रूण के विकसित होने की क्षमता को बढ़ाता है.
इन फूड्स में होता है ओमेगा 3 फैटी एसिड्स
ओमेगा 3 फैटी एसिड्स के लिए डाइट में सैल्मन, ट्राउट, कॉड जैसी फैटी फिश है
झींगा और ऑयस्टर
अखरोट
चिया सीड्स
हरी पत्तेदार सब्जियां
हार्ट हेल्थ
ओमेगा 3 हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होता है. ओमेगा 3 का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. वहीं ब्लड में फैट भी कम होता है. जिससे आर्टरीज में ब्लॉकेज का रिस्क कम होता है.





