
Palmistry: सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष की वह प्राचीन विधा है, जो शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का विश्लेषण करती है. अक्सर कहा जाता है कि ‘हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं’, यह बात ज्योतिषीय दृष्टि से भी बिल्कुल सही है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हर उंगली का अपना एक ग्रह स्वामी होता है और उन पर बने चक्र या विशेष निशान यह तय करते हैं कि आप जीवन में किस ऊंचाई तक पहुंचेंगे. हथेली में मौजूद विशेष निशान, लकीरों के अलावा उंगलियों को पोरों में छिपे संकेत भी कई रहस्यों को उजागर करते हैं. ऐसे में आइए उंगलियों में छिपे संकेत से जानते हैं कि कोई व्यक्ति बिजनेस में कामयाब होगा या नौकरी में.
अंगूठा
हस्तरेखा में अंगूठा व्यक्ति के मानसिक बल का प्रतीक है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर आपके अंगूठे के ऊपरी पोर पर चक्र का निशान है, तो आप असाधारण रूप से कुशाग्र बुद्धि के स्वामी हैं. ऐसे लोग हर कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करते हैं. इन्हें पैतृक संपत्ति और पिता का भरपूर सहयोग मिलता है. इसके अलावा ये जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं, वहां सफलता इनके कदम चूमती है.
तर्जनी (इंडेक्स फिंगर)
अंगूठे के पास वाली उंगली ‘गुरु’ (बृहस्पति) का प्रतिनिधित्व करती है. इस उंगली पर चक्र का होना सौभाग्य की निशानी है. ऐसे जातक मिलनसार और व्यवहार कुशल होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये लोग बेहतरीन डॉक्टर, राजनेता, सफल वकील या बड़े व्यापारी बनते हैं. इनके जीवन में सुख-सुविधाओं और धन की कभी कमी नहीं रहती.
मध्यमा (बीच वाली उंगली)
हाथ की सबसे लंबी उंगली शनि देव की मानी जाती है. अगर इस उंगली के सिरे पर चक्र का चिन्ह है, तो व्यक्ति का झुकाव रहस्यमयी विद्याओं और धर्म की ओर होता है. यह निशान एक उज्ज्वल और स्थिर भविष्य का संकेत है. ऐसे लोग बड़े उद्योगपति या आध्यात्मिक गुरु के रूप में नाम कमाते हैं. इनका धैर्य ही इनकी सबसे बड़ी शक्ति होती है.
अनामिका (रिंग फिंगर)
सूर्य ग्रह का प्रतीक मानी जाने वाली इस उंगली पर चक्र होना जातक को तेजस्वी बनाता है. ऐसे व्यक्ति शिक्षा में मेधावी होते हैं और कलात्मक स्वभाव के होते हैं. ये जातक प्रशासनिक सेवाओं (IAS/IPS), सफल राजनीति या बड़े स्तर के व्यापार में अपनी धाक जमाते हैं. समाज में इनका मान-सम्मान बहुत ऊंचा होता है.
कनिष्ठा (सबसे छोटी उंगली)
सबसे छोटी उंगली बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है, जो बुद्धि और संवाद का कारक है. अगर इस उंगली पर चक्र का निशान है, तो व्यक्ति की व्यापारिक बुद्धि बहुत तेज होती है. इनका कारोबार अक्सर विदेशों तक फैला होता है. ऐसे लोग लेखन, संपादन या खुद का पब्लिशिंग हाउस चलाकर बड़ी सफलता और ख्याति अर्जित करते हैं.





