यूट्यूबर अरमान मलिक बने पांचवीं बार पिता, पत्नी पायल ने चौथे बच्चे को दिया जन्म, देखें फोटो!


Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Become Mother, Armaan Malik Shares Post: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम पायल मलिक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं. कुछ दिनों पहले ही पायल मलिक ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया था. वहीं, अब उनके घर में नया मेहमान आ चुका है. पायल ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उनके पति और यूट्यूबर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी.

पत्नी और बच्चे के साथ शेयर की पोस्ट
सोशल मीडिया पर अरमान मलिक ने पत्नी पायल मलिक और अपने बच्चे के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. अरमान मलिक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए फैंस को बताया कि मां और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं. अरमान मलिक की यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट देखने के बाद फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

अरमान के घर बेटा आया या बेटी?
अरमान मलिक की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में तेजी से वायरल हो गई. इस तस्वीर में पायल मलिक अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं. वहीं अरमान मलिक अपने बच्चे को गोद में लेकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. हालांकि अरमान मलिक ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि उनके घर बेटा आया है या बेटी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अरमान ने बच्चे के लिए फैंस ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

यूट्यूबर की तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सवाल किया है कि बेबी गर्ल है या बेबी बॉय. लेकिन अभी तक उन्होंने कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि बच्चे की पिंक कैप देखकर लोग ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि पायल मलिक ने बेटी को जन्म दिया है.

Leave a Reply