जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को दिखाई आंख, टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले दी खुली चुनौती

Sikandar Raza on Team India

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) को अपने पहले मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब ये दोनों ही टीम 26 फरवरी को एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम (Team India) को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) को बड़े अंतर से शिकस्त देना होगा.

हालांकि जिम्बाब्वे की टीम के लिए भी ये मैच बेहद खास है, हर हाल में जिम्बाब्वे की टीम को ये मैच जीतना होगा, नही तो इन दोनों में से एक टीम का बाहर होना तय है. अब भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने दी खुली चुनौती

जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) को कल रात वेस्टइंडीज के सामने एकतरफा मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब इस मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को खुली चुनौती दी है. सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ मैच से पहले कहा कि

“भले ही यहां हमें हार मिली है लेकिन जब भी जिम्बाब्वे की टीम मैदान पर उतरती है, तो हमारा मकसद जीत होता है. हम अच्छा प्रदर्शन करके सम्मान हासिल करना चाहते हैं.”

सिकंदर रजा ने अपने बयान में आगे कहा कि

“अब सामने भारतीय टीम होगी. दोनों टीमें मैच हारी हैं, ऐसे में साबित करने के लिए काफी कुछ है. हम इस हार से सीख लेंगे. हम चेन्नई की पिच के बारे में जो कुछ जानते हैं, उसका उपयोग करके बेहतर तरीके से परफॉर्म करने की कोशिश करेंगे. इसके बाद देखते हैं कि क्या होगा.”

IND vs ZIM मैच में जो भी टीम हारी उसका बाहर होना तय

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच मैच से पहले दोनों ही टीम 1-1 मैच हार चुकी हैं. ऐसे में जो भी टीम ये मैच हारेगी उसका सफर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खत्म हो जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के उपर इस मैच के लिए दबाव होगा. अब भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि टीम इंडिया इस टी20 विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार है.

भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे अपने बाकि बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी, वहीं उम्मीद करना होगा कि साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हराने में सफल रहे.

Leave a Reply