भारत की टी20 कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव का इंस्टग्राम पर पहला रिएक्शन सामने आया। सूर्यकुमार ने भारतीय टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वह उन्हें खेलते देखने के लिए उत्सुक हैं।

साल की शुरुआत में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीती थी। अगले साइकल के लिए उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया है। सूर्या की केवल कप्तानी ही नहीं गई। उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर क्या कहा?
इसके बाद सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘इस उच्च स्तरीय समूह को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं।’ सूर्या ने वैभव को लेकर लिखा, ‘आपने यह कमाया है और आपके सफर को देखने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं।’
सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में गिरावट
कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान प्रदर्शन में गिरावट आई थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के लिए टी20 में 162.98 के स्ट्राइक रेट औ 36.35 के औसत से 3272 रन बनाए। उन्होंने चार शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस प्रारूप में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जो केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा से पीछे हैं।
वैभव सूर्यवंशी के चयन पर पिता का पहला रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए चुना है। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि बस अब यही इच्छा है कि देश के लिए खूब अच्छा खेले। खूब मैच जिताए खूब रन बनाए। ।





