पाकिस्तान की टीम हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर थी। इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 20 से हार का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद क्रिकेट जगत में पाक टीम की जमकर किरकिरी हो रही है। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान को बांग्लादेश में बांग्लादेश के हाथों न सिर्फ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है बल्कि उसका सूपड़ा साफ हो गया है। सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद पर कप्तानी से हटाए जाने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच दूसरे मैच के बाद शान मसूद ने कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

16 टेस्ट मैच में 12 में पाकिस्तान को मिली है हार
टेस्ट फॉर्मेट में बतौर कप्तान शान मसूद का रिकॉर्ड अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने अब तक 16 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 12 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद जब शान मसूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तब उन्होंने शुरुआत में कहा कि वह सिर्फ इस सीरीज के बारे में बात करेंगे, अपनी कप्तानी के भविष्य के बारे में नहीं। लेकिन बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस बारे में फिर से जोर देकर पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि उनके भविष्य को लेकर फैसला उनके हाथ में नहीं है।
टेस्ट सीरीज हारने के बाद शान मसूद ने क्या कहा?
शान मसूद ने कहा कि मेरा इरादा साफ है। मैंने यह जिम्मेदारी पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए ली थी। कुछ बातें ऐसी हैं जिन पर मुझे बोर्ड के साथ चर्चा करने की जरूरत है लेकिन आखिरी फैसला हमेशा बोर्ड का ही होता है। लेकिन मेरी कोशिश हमेशा इस बात पर रही है कि इस टीम को कैसे बेहतर बनाया जाए, क्योंकि मुझे लगता है कि आपको हमेशा चुनौतियों का सामना करना चाहिए और साथ ही में हमें जो मौके मिलते हैं उसे भुनाने की कोशिश करनी चाहिए।
मैं हमेशा पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर करना चाहता हूं शान मसूद
मसूद ने आगे कहा कि एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मेरी कोशिश हमेशा यही रहेगी कि मैं कैसे पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर कर सकता हूं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जरूरी नहीं कि मैं यह काम मैं कप्तान के तौर पर या खिलाड़ी के तौर पर करूं। मैंने किसी भी भूमिका में इस काम को करना चाहूंगा। आपको नहीं पता कि जिंदगी आपको कहां ले जाएगी, लेकिन मैंने हमेशा पाकिस्तान की जर्सी को गर्व के साथ पहना है और इसके लिए बहुत त्याग किया है। मुझे लगता है कि इस समय कप्तानी में बदलाव के बारे में बातें करने के बजाय, हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट को कैसे बेहतर बनाया जाए।
यह भी पढ़ें





