
बॉलीवुड के ‘हीरो नं.1’ कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में 14 साल से काफी खटास देखने को मिली. इस दौरान कृष्णा की मामी यानी सुनीता आहूजा ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दीं, जिसको लेकर समय-समय पर कॉमेडियन ने रिएक्शन भी दिए. लेकिन अब ये विवाद खत्म होते दिखाई दे रहा है. हाल ही में इंटरनेट पर एक इमोशनल फैमिली रियूनियन देखने को मिला, जिसमें सुनीता, कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा आमने-सामने आते हैं, दोनों भावुक हो जाते हैं और गले मिलते हैं. ये पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी बेहद खास बन गया. इस मुलाकात के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अब गोविंदा और कृष्णा के रिश्ते भी पहले जैसे हो जाएंगे.
14 साल का वनवास खत्म
गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा को दोबारा गले लगाते हुए कहा, ‘14 साल का वनवास खत्म हुआ’ कृष्णा ने भी मामी की बात पर भावुक होते हुए कहा, ‘यह हमारे लिए बड़ा सरप्राइज था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हमें पता नहीं था कि वो आज शो में शामिल होंगी. इसके लिए राजी होने के लिए उनका शुक्रिया. इसके साथ ही हमने पिछले 12 सालों में सुर्खियों में छाई सभी अफवाहों का अंत कर दिया है.’
कहां से शुरू हुआ विवाद?
आपको बता दें कि गोविंदा और कृष्णा के बीच कई सालों से बातचीत बंद थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विवाद उस समय शुरू हुआ, जब 2016 में कपिल शर्मा शो में कृष्णा ने एक मजाक किया, जिससे गोविंदा और सुनीता नाराज हो गए थे. इसके बाद, जब भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में इनवाइटकिए जाते थे, तो कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक शो से दूरी बना लेते थे. हालांकि, कई मौकों पर कृष्णा अभिषेक ने पब्लिकली इस रिश्ते को सुधारने की इच्छा जताई थी. वहीं सुनीता आहूजा भी कई बार इस विवाद पर खुलकर बोल चुकी थीं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों ने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है.
सुनीता ने भुलाईं पुरानी बातें
नए साल की शुरुआत में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुलासा करते हुए कहा कि गोविंदा और कृष्णा के बीच अब सब ठीक है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने बच्चों से कब तक नाराज रह सकती हूं? जब हर कोई अपनी-अपनी जगह खुश है तो मन में क्यों कड़वाहट रखूं? मैं तो बस सभी बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हं, वो मेरे अपने बच्चों जैसे हैं.’ वहीं एक और इंटरव्यू में वो ये कहती नजर आई थीं कि ‘कृष्णा मेरे साथ पला-बढ़ा है, विनय, डम्पी और मेरे जीजाजी का बेटा भी. मेरे लिए वो सब मेरे बच्चे हैं. मैं पुरानी सारी बातें भूल चुकी हूं. अब मैं बस यही चाहती हूं कि सभी बच्चे हंसते, खेलते और खुश रहें. मैं सभी को आशीर्वाद देती हूं.’





