’30 लोग घुस आए, ड्राइवर को पीटा’, रवीना टंडन ने बताया 2024 में हुई घटना की चौंकाने वाली सच्चाई, बोलीं- मेरे घर की रिकॉर्डिंग…​

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनलप्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें अक्सर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पुराने वायरल वीडियो को लेकर बात की है, जो साल 2024 में सामने आया था। उसमें एक परिवार ने रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा।

’30 लोग घुस आए, ड्राइवर को पीटा’, रवीना टंडन ने बताया 2024 में हुई घटना की चौंकाने वाली सच्चाई, बोलीं- मेरे घर की रिकॉर्डिंग…​

ईटाइम्स से बात करते हुए रवीना ने कहा, “खुशकिस्मती से हमारे पास सीसीटीवी कैमरे थे, जिनसे तुरंत सच सामने आ गया। जैसा कि मैंने कहा, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया एक वरदान भी है और अभिशाप भी। उन्होंने वीडियो को एडिट करने की बहुत कोशिश की। इस बारे में पुलिस ने कहा था कि यह पूरी तरह से वसूली की एक साजिश थी। वे बस हंगामा खड़ा करना चाहते थे।”

यह भी पढ़ें:

क्या था पूरा मामला

दरअसल, साल 2024 में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक आदमी ने दावा किया था कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी और जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो रवीना ने उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, खार स्थित उस बिल्डिंग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में, जहां यह घटना कैद हो गई थी। उसमें दिखा कि कुछ महिलाएं एक्ट्रेस की कार के बहुत करीब थीं, लेकिन उन्हें कोई टक्कर नहीं लगी।

इसके बाद भीड़ गुस्सा हो गई और बात कहासुनी तक पहुंच गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जब रवीना टंडन भीड़ से बात करने के लिए अपनी गाड़ी से बाहर निकलीं, तो कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया गया और मारा भी गया। वायरल वीडियो में रवीना को कहते हुए सुना गया कि प्लीज मुझे मत मारो।” फिर एक आदमी ने दावा किया कि एक्ट्रेस नशे में थीं और गाड़ी से बाहर निकलते ही उन्होंने उस औरत पर हमला करना शुरू कर दिया। घटना के बाद, कुछ लोगों के एक ग्रुप ने बिल्डिंग के अंदर ही रवीना और उनके ड्राइवर को घेर लिया।

रवीना ने बताई कहानी

फिर रवीना ने बताया, “वे बिना किसी वजह के ड्राइवर इल्जाम लगा रहे थे, जबकि कुछ हुआ ही नहीं था। मैं उस इलाके में सबको जानती हूं। मैं बगल वाले घर की कुछ औरतों के साथ टहलने जाती हूं। मुझे लगा कि अगर बुर्का पहनी वे औरतें किसी की मेहमान हैं, तो मैं जाकर ड्राइवर की तरफ से माफी मांग लूं। जैसे ही मैं बाहर निकली मुझे लगता है कि वे इसी का इंतजार कर रहे थे।”

रवीना ने आगे बताया, “मेरा ड्राइवर अकेला आदमी था। वे मेरे घर का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्होंने बस उस औरत का फोन नीचे कर दिया। जैसे ही उसने ऐसा किया, वह भड़क गई और कहने लगी कि तुम मुझे हाथ कैसे लगा सकते हो? मैं पुलिस को बुलाऊंगी और तुम्हारे खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाउंगी। मुझे लगा कि यह बेचारा आदमी एक झूठे छेड़छाड़ के केस में जेल चला जाएगा, इसलिए मैं उससे बात करने के लिए बाहर निकली एक औरत होने के नाते।

जैसे ही मैं बाहर निकली, वहां 30 आदमियों की भीड़ थी। मेरे ड्राइवर ने मुझे खींचकर गेट के अंदर कर लिया और मैंने पुलिस को फोन किया, लेकिन मेरा ड्राइवर बाहर ही रह गया। तो, उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। मैंने गेट खोला और उसे खींचकर अंदर ले आई। मैंने उससे कहा कि वह ऊपर जाकर मेरे बच्चों के पास बैठ जाए। उन लोगों ने मुझसे कहा कि मैं अपने ड्राइवर को उनके हवाले कर दूं, वरना अगले दिन मुझे उसकी लाश मिलेगी। क्या आप सोच सकते हैं कि बांद्रा जैसी जगह पर ऐसा हो रहा है।”

रवीना ने लास्ट में कहा, “वह लड़का पिछले 10 सालों से हमारे साथ है। वह हम सबके लिए बेटे जैसा है। उसके छोटेछोटे बच्चे हैं। अगर मैं उसे बाहर छोड़ देती, तो वे उसे बुरी तरह पीटते और जब तक पुलिस आती, वह अस्पताल पहुंच चुका होता। यह सब इसलिए, क्योंकि वे चाहते थे कि मैं बाहर आऊं और कहूं कि ठीक है, मैं तुम सबको पैसे दे दूंगी।

उन्होंने एक और चौकीदार को भी पीटा। जब भी कोई आदमी उनका रास्ता रोकने की कोशिश करता, वे उसे पीट देते। तो, तीन औरतें मैं और मेरी दो मेड मिलकर 30 आदमियों का रास्ता रोक रही थीं। जब मैंने कहा कि मैं पुलिस को बुलाऊंगी, तो उन्होंने मेरा फोन छीन लिया। एक आदमी तो मेरे घर के अंदर भी घुस आया था और मैंने सचमुच उसकी शर्ट पकड़कर उसे बाहर फेंक दिया।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply