कैल्शियम-प्रोटीन से भरपूर 5 स्नैक्स, खाने में हल्के…फिर भी पेट रहेगा भरा​

मिड स्नैक्स के लिए आप ऑफिस में चीला पैक करके लेकर जा सकते हैं. बस ये ध्यान रखें कि चीला आप मल्टीग्रेन यानी रागी, ज्वार आदि का बनाएं. इससे कैल्शियम और प्रोटीन दोनों मिलेंगे. साथ में इसमें सब्जियां डाल दें, जिससे विटामिनमिनरल भी मिल जाएंगे.

कैल्शियम-प्रोटीन से भरपूर 5 स्नैक्स, खाने में हल्के…फिर भी पेट रहेगा भरा​

मखाना भी एक बेहद हल्का और बेहतरीन स्नैक है. बस 1 छोटे चम्मच देसी घी में मखाने को रोस्ट कर लें और टिफिन में पैक करके ऑफिस ले जाएं. चाहे तो बच्चों को भी मखाने रोस्ट करके दे सकते हैं. ये टेस्टी, क्रंची स्नैक्स है जो कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन और फाइबर का भी सोर्स है.

मिड क्रेविंग के लिए आप मूंगफली के दाने रोस्ट करके खा सकते हैं और इसे टिफिन में पैक करना भी आसान है. पीनट्स को ड्राई रोस्ट करके भी खा सकते हैं चाहे तो इसे देसी घी में भून लें. इसमें जरूरत के मुताबिक मसाला एड किया जा सकता है, लेकिन नमक कम ही डालना चाहिए. मार्केट से सॉल्टी पीनट लेने से बचें, क्योंकि उनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

अगर हम बात करें मिड क्रेविंग के लिए प्रोटीन और कैल्शियम रिच स्नैक्स की तो आप मिक्स वेज का कलरफुल सलाद लेकर जा सकते हैं. इसमें क्रम्बल करके पनीर एड कर लें या फिर इसकी जगह पर फेटा हुआ दही मिलाएं. चुटकी भर काला नमक और इतनी ही काली मिर्च एड करके एंजॉय करें.

रोस्टेड चना भी एक बेहतरीन स्नैक है. ये वेज प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होता है तो वहीं इसमें कैल्शियम समेत कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं और आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है. ये गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है.

Leave a Reply