6, 6, 4, 4, 6: पंजाब के 23 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, महज 29 गेंदों पर ठोक दिए इतने रन

Who is Suryansh Shedge: IPL 2026 के 46वें मैच में एक नया सितारा देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम जब टीम मुश्किल में थी, तब एक युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि पूरा स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज उठा। इस युवा बल्लेबाज ने एक ही ओवर में लगातार 5 बाउंड्री जड़ते हुए गुजरात के खेमे में खलबली मचा दी।

6, 6, 4, 4, 6: पंजाब के 23 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, महज 29 गेंदों पर ठोक दिए इतने रन

अनकैप्ड प्लेयर सूर्यांश शेडगे के बल्ले का असली तूफान गुजरात के गेंदबाज मानव सुथार के ओवर में देखने को मिला। सुथार के ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्टॉयनिस ने स्ट्राइक सूर्यांश शेडगे को थमाई। इसके बाद सूर्यांश ने लगातार 2 छक्के जड़ते हुए कमाल कर दिया। अगली 2 गेंदों पर भी सूर्यांश के बल्ले से 2 शानदार चौके देखने को मिले। और फिर ओवर का अंत गगनचुंबी छक्के से करते हुए पंजाब के 23 साल का धाकड़ बल्लेबाज अकेले दम पर अपनी टीम को प्रैशर से निकालने में काफी हद तक सफल हो गए। सुथार के इस महंगे ओवर से कुल 27 रन आए, जिसमें 26 रन अकेले सूर्यांश ने बटोरे।

पंजाब की लड़खड़ाती पारी को संभाला

दरअसल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों से जूझती नजर आई। मोहम्मद सिराज की सटीक गेंदबाजी और कगिसो रबाडा की तेज रफ्तार ने पंजाब के टॉप आर्डर को तहसनहस कर दिया। पंजाब की आधी टीम 47 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे मुश्किल वक्त में सूर्यांश शेडगे ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार अर्धशतक जड़ते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर अहम साझेदारी की और टीम की पारी को संभाला।

मैच का टर्निंग पॉइंट 14वां ओवर रहा, जब शेडगे ने स्पिनर मानव सुथार के एक ओवर में 26 रन ठोक दिए। इस ओवर में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी से पंजाब 100 रन के पार पहुंच गया। 16वें ओवर में आउट होने तक टीम का स्कोर 126 रन हो चुका था। हालांकि, उनकी शानदार पारी का अंत कगिसो रबाडा ने किया, जिन्होंने वापसी करते हुए उन्हें पवेलियन भेजा। सूर्यांश ने 29 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े।

कौन हैं सूर्यांश शेडगे?

सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदे गए सूर्यांश शेडगे ने इस तूफानी पारी से अपनी काबिलियत साबित कर दी है। मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में पहले ही अपनी पहचान बना ली थी। खासकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी फिनिश करने की काबिलियत काफी चर्चा में रही। 2024 के फाइनल में उन्होंने महज 15 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर मुंबई को 175 रन का लक्ष्य हासिल कराने में अहम भूमिका अदा की थी। श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करने वाले शेडगे ने पिछले कुछ सालों में अपने खेल को निखारने में काफी मेहनत की है। यही वजह है कि वह अपने दूसरे ही सीजन बल्ले से धमाका करने में कामयाब हुए हैं।

Leave a Reply