बॉलीवुड के 6 गुमनाम चेहरे, रातों-रात बने स्टार, फिर एक दिन अचानक हो गए गायब, सालों बाद भी नहीं सुलझा ठिकाने का राज​

हिंदी सिनेमा की रंगीन दुनिया में हर साल कई चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ सुपरस्टार बन जाते हैं तो कुछ वक्त के साथ फीके पड़ जाते हैं, लेकिन सबसे हैरान करने वाली कहानियां उन कलाकारों की हैं, जो सफलता के शिखर पर होने के बावजूद अचानक गायब हो गए। न उनके परिवार को खबर लगी, न दोस्तों को। सालों बाद भी उनकी तलाश जारी है और उनके पीछे छूट गए हैं बस अनसुलझे सवाल। बॉलीवुड में ऐसे सितारे कोई एक तो नहीं बल्कि 6 सितारों की लंबी लिस्ट है। इन सितारों के इंतजार में परिवार के लोग आज भी हैं।

बॉलीवुड के 6 गुमनाम चेहरे, रातों-रात बने स्टार, फिर एक दिन अचानक हो गए गायब, सालों बाद भी नहीं सुलझा ठिकाने का राज​

जैस्मिन धुन्ना

1988 में आई फिल्म ‘वीराना’ में अपनी खूबसूरती और डरावने अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली जैस्मिन धुन्ना आज एक पहेली बन चुकी हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कहा जाता है कि उनकी लोकप्रियता के साथ ही उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से धमकियां मिलने लगी थीं। इस डर ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने खुद को दुनिया से काट लिया। हालांकि 2017 में निर्देशक श्याम रामसे ने उनके मुंबई में होने का दावा किया और अभिनेता हेमंत बिरजे ने उनके अमेरिका में बसने की बात कही, लेकिन जैस्मिन ने खुद कभी सामने आकर इसकी पुष्टि नहीं की।

राज किरण

80 के दशक में ‘अर्थ’ और ‘बसेरा’ जैसी फिल्मों से नाम कमाने वाले राज किरण का करियर जब ढलान पर आया तो वे गहरे मानसिक तनाव में चले गए। साल 2000 के बाद से वे लापता हैं। ऋषि कपूर ने एक बार उन्हें अमेरिका के एक मानसिक संस्थान में ढूंढने का दावा किया था, लेकिन बाद में परिवार ने इसे गलत बताया। आज 20 साल से ज्यादा समय बीत चुका है, उनकी पत्नी और बेटी को भी नहीं पता कि राज किरण जिंदा हैं या नहीं, जबकि उनकी तलाश आज भी जारी है।

विशाल ठक्कर

‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे विशाल ठक्कर का गायब होना किसी रहस्यमयी फिल्म जैसा है। 2016 में वे अपने पिता को यह कहकर घर से निकले थे कि वे फिल्म देखने जा रहे हैं और फिर पार्टी में जाएंगे, लेकिन वे कभी वापस नहीं आए। महज 500 रुपये लेकर घर से निकले विशाल का पिछले 9 सालों से कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी मां आज भी दरवाजे पर उनकी राह तक रही हैं।

काजल किरण

ऋषि कपूर के साथ ‘हम किसी से कम नहीं’ जैसी सुपरहिट फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली काजल किरण 90 के दशक के बाद अचानक पर्दे से गायब हो गईं। उनकी खामोशी का आलम यह था कि खुद ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो साझा कर लोगों से उनकी खैरियत पूछी थी। 1997 के बाद से उनका कोई अतापता नहीं है कि वे दुनिया के किस कोने में हैं।

मालिनी शर्मा

फिल्म ‘राज’ में अपने डरावने और प्रभावशाली अभिनय से सबका ध्यान खींचने वाली मालिनी शर्मा से बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन निजी जीवन के तनाव और तलाक के बाद उन्होंने अचानक ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। कई सालों से उनके ठिकाने या उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में फिल्म जगत के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है।

गीतांजलि नागपाल

पूर्व मॉडल गीतांजलि नागपाल की कहानी सबसे ज्यादा दर्दनाक है। जो कभी रैंप पर जलवे बिखेरती थीं, उन्हें बाद में दिल्ली की सड़कों पर बदहाल स्थिति में भटकते देखा गया। खबरों के मुताबिक आर्थिक तंगी और मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण वे मंदिरों और पार्कों में रात गुजारने और घरों में काम करने पर मजबूर हो गईं। आज वे कहाँ हैं और किस हाल में हैं, यह अब भी एक अनुत्तरित प्रश्न है।

Leave a Reply