‘घर लौटकर ही आते हैं मर्द’, अफेयर पर बोलीं 68 साल की पाक एक्ट्रेस, फैन्स बोले- बस करो

नई दिल्ली। सबा फैसल पाकिस्तानी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस हैं. लॉलीवुड में उनका दर्जा काफी बड़ा माना जाता है. वो कई फिल्मों और टीवी शोज में सास और मां के किरदार में नजर आती हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब सबा फैसल ने खुलासा किया कि उनके पति का ऑफिस की रिसेप्शनिस्ट के साथ अफेयर चल रहा था. लेकिन उन्हें इनसिक्योर फील नहीं होता.

‘घर लौटकर ही आते हैं मर्द’, अफेयर पर बोलीं 68 साल की पाक एक्ट्रेस, फैन्स बोले- बस करो

क्या बोलीं सबा फैसल?

दरअसल, सबा फैसल से एक पॉडकास्ट में शादीशुदा मर्दों के अफेयर चलाने को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि मर्दों की आदत होती है बाहर भटकने की, लेकिन अंत में वो लौटकर अपनी पत्नी और बच्चों के पास ही आते हैं.

‘मेरा पति हलाल है मेरे लिए, कब्र में भी गोद में उठाएगा’, बोलीं PAK एक्ट्रेस
सबा बोलीं मर्दों का ये माइंडसेट होता है कि घर पर तो पत्नी है, लेकिन बाहर एक और चाहिए. करीब 20 साल पहले की बात है. मेरे पति कहीं जॉब करते थे. एक दिन मैं उन्हें पिक करने उनके ऑफिस पहुंच गई. मैंने रिसेप्शनिस्ट से कहा कि फैसल साहब को बुला दें. मैं फिर घर आ गई. दूसरे दिन जब मेरे पति ऑफिस से आए तो उन्होंने मुझसे पूछा कि तुमने रिसेप्शनिस्ट को क्या कहा था? मैंने उसे बताया कि मैं फैसल की पत्नी हूं.

सबा बोलीं रिसेप्शनिस्ट को जब पता चला कि उनके पति शादीशुदा हैं, तो उसने नौकरी छोड़ दी थी. ऐसे में सबा ने अपने पति से पूछा था कि क्या उनका उस लड़की के साथ अफेयर चल रहा था? तो उनके पति ने हामी भरते हुए कहा था कि वो रिसेप्शनिस्ट अपनी तरह चला रही थी चक्कर.

सबा बोली मैंने पति को इसपर कहा था कि जिस लड़की को भी पता चलेगा कि मैं उनकी पत्नी हूं तो वो खुद रास्ते से हट जाएगी. एक्ट्रेस आगे बोलीं बीवी इतनी स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए कि उसके पति के पास कोई औरत न आए.

औरतों को एक्ट्रेस की सलाह

सबा ने उन औरतों को भी सलाह दी, जिनके पतियों का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है. एक्ट्रेस बोलीं मैं उन औरतों से कहना चाहूंगी कि आप टेंशन ना लें, मर्द जहां भी जाएगा वो लौटकर आपके पास ही आएगा, क्योंकि आप उनके बच्चों की मां हैं.

सबा फैसल की बात करें तो वो 68 साल की हैं. उन्होंने अपने कजिन फैसल सईद से सालों पहले शादी रचाई थी. उनके 3 बच्चे हैं. सबा फैसल कई हिट पाकिस्तानी शोज में काम कर चुकी हैं. सबा अपने करियर में हमसफर, परवरिश, मेरे खुदा, निकाह, इश्क जात समेत कई हिट शोज के लिए जानी जाती हैं.

Leave a Reply