सलमान खान अपने शो बिग बॉस के जरिए बार बार पैपराजी का मुद्दा उठा रहे हैं. अब उन्होंने दावा किया कि कुछ महिलाएं (एक्ट्रेसेस) पैसे देकर पैपराजी को बुलाती हैं और ऐसी तस्वीरें लेने को कहती हैं.

Salman Khan On Paparazzi: सलमान खान पिछले कुछ वक्त से पैपराजी के काम करने के तरीकों पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों एक्ट्रेसेस की मर्जी के बिना पीछे से गलत तरीके से तस्वीरें और वीडियोज बनाने के मामले में गुस्सा जाहिर किया था. अब उन्होंने एक बार फिर इस मामले को बिग बॉस 20 में उठाया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस दौरान सलमान ने ये भी कहा कि कई महिलाएं और लोग उन्हें पैसे देकर बुलाते हैं. उन्होंने कहा कि जिनकी मर्जी है, उनकी तस्वीर लीजिए पर जिनकी मर्जी नहीं, उनकी पीछे से तस्वीर नहीं ले सकते.
सलमान खान ने कहा कि कुछ सेलिब्रिटीज़ हैं ऐसे जो इससे कंफर्टबेल हैं, वहीं अन्य लोग साफ तौर पर इसके लिए मना करते हैं. उन्होंने पैपराजी से अपील की कि वो इसका फर्क समझें और हर व्यक्ति की सीमा का सम्मान करें. सलमान कहते हैं, “ऐसी महिलाएं और लोग हैं, जो उन्हें (पैपराजी) वहां बुलाते हैं. वहां उन्हें पैसा देते हैं. वो उनसे कहते हैं कि ऐसा करो. वो भी क्या करें?”
“जिनको नहीं चाहिए उनको छूना नहीं तुम”
सलमान खान आगे कहते हैं, “जिनको चाहिए, वो करो भाई. जिनको नहीं चाहिए उनको छूना नहीं तुम.” उन्होंने इस दौरान नेहा धूपिया का जिक्र करते हुए कहा कि पैपराजी को अभिनेत्रियों को गंभीरता से लेना चाहिए जब वो उनसे ऐसी तस्वीरें लेने के लिए मना करती हैं. पिछले दिनों सलमान के पैपराजी वाला मुद्दा उठाने पर नेहा धूपिया ने उनका शुक्रिया अदा किया था.
सलमान कहते हैं, “जब आप लड़कियां, आगे आएंगी और कहेंगी कि ‘ये नहीं करना’, उसके बाद करेंगे तो देखेंगे उनको.” यानी सलमान खान ने एक बार फिर पैपराजी को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि बिना मर्जी के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर न ली जाए.
सलमान का वर्कफ्रंट
बिग बॉस के अलावा सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म में भी बिज़ी हैं. वो वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मॉन्सटर’ में नज़र आने वाले हैं. इसमें उनके साथ नयनतारा पहली बार काम करने वाली हैं. इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं.


