NEET ReExam Candidate Special Trains: नीट रीएग्जाम 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 21 जून को आयोजित होने वाले परीक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों को संचालन किया जाएगा। 

परीक्षार्थियों को यात्रा में नहीं होगी परेशानी

नीट रीएग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचाने केलिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल व्यवस्था की है। गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। 

पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा सात विशेष ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को देखते हुए कुल 7 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। लखनऊ मंडल में दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों में पर्याप्त संख्या में कोच लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को सीट और यात्रा संबंधी किसी परेशानी का सामनान करना पड़े। 

गोरखपुरलखनऊ मार्ग पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

ट्रेन संख्या रूट प्रस्थान स्टेशन व समय प्रमुख ठहराव गंतव्य स्टेशन व समय
05007 गोरखपुर लखनऊ जंक्शन स्पेशल गोरखपुर सुबह 4:05 बजे खलीलाबाद , बस्ती , बभनान , मनकापुर , गोंडा , करनैलगंज , बाराबंकी , बादशाहनगर लखनऊ जंक्शन सुबह 10:00 बजे
05008 लखनऊ गोरखपुर स्पेशल लखनऊ शाम 7:15 बजे बादशाहनगर , बाराबंकी , करनैलगंज , गोंडा , मनकापुर , बभनान , बस्ती , खलीलाबाद गोरखपुर रात 1:15 बजे

 इसके अलावा ट्रेन संख्या 05036 भी लखनऊ से गोरखपुर के बीच संचालित की जाएगी। इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच लगाए जाएंगे।

अन्य ट्रेनों का भी संचालन

ट्रेन संख्या रूट प्रस्थान समय कोचों की संख्या प्रमुख ठहराव गंतव्य
04206 लखनऊ वाराणसी जंक्शन 21 जून, शाम 5:55 बजे 11 अनारक्षित कोच बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोशाईंगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, जफराबाद वाराणसी जंक्शन
04202 लखनऊ प्रयागराज संगम 21 जून, शाम 5:45 बजे 14 अनारक्षित कोच बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां कालाकांकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, रामचौरा रोड, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन प्रयागराज संगम
04208 वाराणसी जंक्शन पटना जंक्शन 21 जून, शाम 5:45 बजे 12 अनारक्षित कोच पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर पटना जंक्शन