108 लड़कियों का यौन शोषण, 18 वीडियो और… अमरावती के 4 दरिंदों के जाल में कैसे फंसी पीड़िताएं? 47 अधिकारियों की SIT करेगी जांच!

108 लड़कियों का यौन शोषण, 18 वीडियो और… अमरावती के 4 दरिंदों के जाल में कैसे फंसी पीड़िताएं? 47 अधिकारियों की SIT करेगी जांच

Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप भी सामने आए हैं. पुलिस ने जांच तेज करते हुए 47 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जो इस केस का पूरा काला चिट्ठा खोलेगी. वहीं बुधवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ मोहम्मद तनवीर के घर बुलडोजर की कार्रवाई की गई.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अयाज उर्फ मोहम्मद तनवीर, उजेर खान उर्फ इकबाल खान, तरबेज खान उर्फ तस्लिम खान, मोहम्मद साद उर्फ मोहम्मद सादिक शामिल हैं. आरोपी उजेर खान ने कबूल किया है कि उसने अश्लील वीडियो मोहम्मद साद को भेजे थे. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

18 वीडियो और 39 फोटो बरामद

जांच के दौरान पुलिस को अब तक 18 अश्लील वीडियो और 39 फोटो मिले हैं. पुलिस का मानना है कि शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ सकती है, जिससे मामले का दायरा और बड़ा हो सकता है. अमरावती पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है.

Amaravati Girls Molestation Abuse Case

बता दें कि मुख्य आरोपी पर आरोप है कि वह लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था, फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और यौन शोषण करता था. इन लोगों ने 108 लड़कियों के साथ ये घिनौनी करतूत की थी. जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ मोहम्मद तनवीर का संबंध एक राजनीतिक दल AIMIM से जुड़ा बताया जा रहा है.

केस की जांच करेगी 47 सदस्यीय SIT

हालांकि, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा है कि आरोपी को पहले ही संगठन से अलग कर दिया गया था और वर्तमान में उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने 11 अधिकारियों और 36 कर्मियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है. इस टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार कर रहे हैं.

Amaravati Police

अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र में बाजार बंद

वहीं अचलपुर नगर परिषद ने मुख्य आरोपी के घर के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया गया था. निरीक्षण के बाद आज उस हिस्से पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना के विरोध में अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र में बंद का आह्वान किया गया. सुबह से बाजार पूरी तरह बंद रहे और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

मोहम्मद अयान के घर पर चला बुलडोजर

मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ मोहम्मद तनवीर का परतवाड़ा शहर के जयस्तंभ चौक पर घर है. आरोप है कि घर का एक हिस्सा गैर-कानूनी बना हुआ था. इसी घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाय गया. अचलपुर नगर परिषद के चीफ ऑफिसर धीरज गुहाद ने बताया कि आरोपी के घर की जांच की गई. घर का बना हुआ हिस्सा अतिक्रमण में पाया गया. इसलिए बुलडोजर की कार्रवाई की गई.

Amaravati Police

मुख्य आरोपी के घर पर भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ मोहम्मद तनवीर के घर के सामने भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है. मामले सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना बहुत शर्मनाक है. आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए, घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए. यही नहीं ऐसे लोगों का पासपोर्ट रद्द होना चाहिए. ऐसे लोग जब सिर्फ हिंदुओं को ही टारगेट करना चाहते हैं तो इन्हें भी देश से बाहर निकलना चाहिए.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply