जयमाला के बाद कमरे में अकेले थी दुल्हन, अचानक घुस आए बाराती, फिर जो हुआ… दूल्हे की हरकत से टूटी शादी!

जयमाला के बाद कमरे में अकेले थी दुल्हन, अचानक घुस आए बाराती, फिर जो हुआ… दूल्हे की हरकत से टूटी शादी

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसी शादी की खबर सामने आई है, जहां खुशियों की शहनाई अचानक चीख-पुकार में बदल गई. जयमाला की रस्म हंसी-खुशी संपन्न हुई, लेकिन एक छोटी सी हरकत ने ऐसा बखेड़ा खड़ा किया कि शादी का पंडाल जंग का मैदान बन गया. बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन ने दूल्हे के व्यवहार से नाराज होकर शादी करने से ही साफ इनकार कर दिया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा.

मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव का है. बारात जंदाहा से कुतुबपुर आई थी. जयमाला का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद दुल्हन अपने कमरे में आराम करने चली गई थी. इसी दौरान दूल्हा पक्ष के कुछ युवक अचानक दुल्हन के कमरे में घुस गए. दुल्हन पक्ष के लोगों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने युवकों को बाहर निकाल दिया. बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच ‘तू-तू मैं-मैं’ शुरू हो गई.

कुर्सियां चलीं और गाड़ियां टूटीं

गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. शादी के घर में लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए. इतना ही नहीं, आक्रोशित लोगों ने बारात की स्कॉर्पियो, अर्टिगा और बोलेरो गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए. पूरा वैवाहिक परिसर रणक्षेत्र नजर आने लगा.

दूल्हे की जुबान और दुल्हन का फैसला

मारपीट के दौरान दूल्हा भी अपना आपा खो बैठा और उसने दुल्हन को लेकर कुछ अपशब्द कह दिए. दूल्हे का यह हिंसक और अपमानजनक व्यवहार देख दुल्हन भड़क गई. उसने तुरंत फैसला लिया कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी. दुल्हन के अडिग फैसले के बाद शादी रुक गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस की कार्रवाई

सदर एसडीपीओ-01 सुबोध कुमार ने बताया कि बारात पक्ष के लड़कों के कमरे में घुसने के बाद तनाव पैदा हुआ था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्थिति बिगड़ते देख लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर बारातियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से दूल्हे को अपनी कस्टडी में लेकर थाने पहुंचाया. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच सुलह की बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है.

Leave a Reply