शुभमन गिल ने खुद को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय, जीत के बावजूद इन 4 खिलाड़ियों को लगाई फटकार

Shubman Gill Post Match vs KKR

Shubman Gill: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का सामना केकेआर (KKR) की टीम से हुआ, जहां गुजरात टाइटंस (GT) ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के 86 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन (Cameron Green) की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवरों में 180 रन बनाए, जिसे गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवरों में हासिल किया.

गुजरात टाइटंस की टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 86 रनों की पारी खेली, वो शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनके वहां कोई दूसरा बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने में असफल रहा. इसको लेकर कप्तान शुभमन गिल ने बात की.

Shubman Gill ने कहा मुझे फर्क नही पड़ता कि मै शतक से चूका जीत जरूरी

केकेआर के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) से पूछा गया कि क्या आपको ऐसा नही लग रहा था कि आप 2023 की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, इस पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि

“सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है. सिर्फ जीत ही मायने रखती है और आप जानते हैं कि फाइनल खेलना और कप जीतना, ये ऐसी चीजें हैं जिनका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. आदर्श रूप से हम इस मुकाबले को कम से कम दो ओवर पहले ही खत्म करना चाहते थे. मैं सच में इसे कम से कम दो और ओवर पहले खत्म करना चाहता था और जिस तरह से मैं आउट हुआ, उससे मैं काफी निराश था. मैं आखिर तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था और मैच को खत्म करना चाहता था.”

शुभमन गिल ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा श्रेय

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने केकेआर को शिकस्त देने के बाद अपने 2 तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“जिस तरह से वे दोनों (रबाडा और सिराज) (Kagiso Rabada and Mohammad Siraj) गेंदबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वे हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं. मैंने उन दोनों से पूछा कि क्या वे एक और ओवर डालने के लिए तैयार हैं, क्योंकि थोड़ी गर्मी थी, इसलिए लगातार दो ओवर डालना आसान नहीं होता. उन्होंने बीच के ओवरों में हमसे मैच छीन लिया था, लेकिन फिर भी विकेट लेना जरूरी था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनका बल्लेबाजी क्रम काफी लंबा है. मुझे लगता है कि सुनील नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन फिर भी विकेट लेने की मानसिकता बनाए रखना जरूरी है.”

शुभमन गिल ने अपने बयान में आगे कहा कि

“फिटनेस एक ऐसी चीज थी जिस पर मैंने काम किया और इसके अलावा, खेल के मानसिक पहलू पर भी काम किया. यह वर्तमान में बने रहने और बहुत आगे की न सोचने के बारे में है; आप अतीत में उलझे नहीं रहना चाहते. आपका मन आपको न जाने कहां-कहां ले जाता है, लेकिन वर्तमान में बने रहना ही सबसे जरूरी है.”

Leave a Reply