
ICC ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एक नए टूर्नामेंट की शुरुआत की है. 2026 के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने महिला क्रिकेट में एक नई प्रतियोगिता लाने के लिए ये फैसला लिया है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का ख़िताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम को इस टूर्नामेंट में जगह नही मिली है.
ICC ने प्रेस रिलीज जारी करके इस टूर्नामेंट के बारे में बताया है. प्रेस रिलीज में बताया गया है कि टूर्नामेंट का नाम T20I चैलेंज ट्रॉफी होगा. चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड समेत अन्य बड़े देशों को T20I चैलेंज ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है.
भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को इस वजह से नही मिला मौका
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल और टीम का ऐलान कर दिया है, USA, नेपाल और इटली समेत सभी टीमों को जगह दी गई है, लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में जगह बनाने से नाकामयाब रहे हैं.
ICC ने एसोसिएट देशों में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह टूर्नामेंट शुरू किया है. इसी वजह से फुल ICC मेंबर्स जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें नहीं खेल रही हैं.
ICC वुमेंस टी20 चैलेंज ट्रॉफी में रवांडा, इटली, नेपाल, USA और वानूआतू हिस्सा लेने वाली हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह राउंड रॉबिन फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा और हर टीम दो बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी.





