IPL 2026 के प्लेऑफ में अब भी जगह बना सकती है KKR, बस बाकि 8 मैचों में करना होगा ये काम

IPL 2026 KKR Points Table

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) से केकेआर (KKR) की टीम लगभग बाहर हो चुकी है. 6 मैचों के बाद केकेआर की टीम के सिर्फ 1 अंक है, वो भी बारिश की वजह से केकेआर और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का मैच रद्द होने के बाद शाहरुख खान की टीम को मिला था, लेकिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली टीम अब तक कोई मुकाबला नही जीत सकी है.

6 मैचों में सिर्फ 1 अंक की वजह से केकेआर की टीम अब IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. हालांकि अभी भी केकेआर की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है, आइए जानते हैं क्या समीकरण बन रहे हैं.

IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चाहिए कम से कम 16 अंक

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 16 अंको की जरूरत होती है. कभी कभी टीमों को 18 अंक की भी जरूरत पड़ जाती है, तो कुछ मौको में तो 14 अंक में ही टीमें प्लेऑफ में जगह बना लेती हैं. आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो कम से कम 16 अंको की जरूरत तो होगी ही.

मौजूदा समय में केकेआर की टीम 6 मैच खेल चुकी है, ऐसे में अब इस सीजन इस टीम के पास 8 मैच और शेष हैं. अब अगर केकेआर की टीम इन सभी 8 मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके 17 अंक हो जायेंगे और ये टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. हालांकि 7 मैच जीतने पर उनके बस 15 अंक होंगे और ये टीम प्लेऑफ के लिए दूसरे टीमों पर निर्भर होगी.

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 पर हैं ये टीमें

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) पर नजर डालें तो सबसे उपर 5 मैचों में 4 जीत और 1 नो रिजल्ट की वजह से 9 अंको के साथ श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स सबसे उपर है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम है, जिसके 5 मैचों बाद 4 जीत और 1 हार के वजह से 8 अंक है और टीम +1.503 के नेट रनरेट के साथ नंबर 2 पर बनी हुई है.

वहीं राजस्थान रॉयल्स के भी 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 अंक है, लेकिन नेट रनरेट आरसीबी से कम होने की वजह से रियान पराग की टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है. राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट +0.889 का है. इसके अलावा नंबर 4 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, लेकिन इस टीम ने अब तक 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

Leave a Reply