
Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 27वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम के बीच खेला गया, जहां सीएसके (CSK) की टीम को 10 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. चोट की वजह से खलील अहमद बीच लीग से बाहर हो चुके हैं, वहीं अब सीएसके का एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी (Michael Hussey) ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. आयुष म्हात्रे की चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है। उसके लिए यह निश्चित रूप से बुरा है.
माइक हसी ने दिया Ayush Mhatre की चोट पर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइक हसी ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि
“यह हैमस्ट्रिंग टियर है. पता नहीं यह कितना बुरा है. हम शायद अगले दिन उसका स्कैन करेंगे. मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन हां, यह काफी बुरा लग रहा है. बदकिस्मती से, उसका बाहर होना एक बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह हमारे लिए अच्छे टच में था.”
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को लेकर माइक हसी ने कहा कि
“वह एक रोमांचक युवा प्रतिभा है, लेकिन इससे किसी और को मौका मिलेगा, इसलिए यह भी रोमांचक है. हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मौका नहीं मिला है, इसलिए उनमें से किसी एक के लिए यह रोमांचक होगा. आयुष को खोने से हम जितना निराश हैं, मुझे नहीं पता कि यह कितने समय तक रहेगा, लेकिन एक नए खिलाड़ी का आना और मौका मिलना रोमांचक है.”
ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया CSK की हार की वजह
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा कि
“जिस तरह से उनका (एसआरएच) पावरप्ले चला, उसे देखकर मुझे लग रहा था कि स्कोर 220-230 के आसपास जाएगा. स्कोर को 30 रन कम करके उन्हें 200 से नीचे रोकना यकीनन शानदार था. 10 ओवरों में सिर्फ 80 रन चाहिए थे. वहां से बस कुछ साझेदारियां बनाने की जरूरत थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले दो ओवरों में हमने महज चार रन बनाए. आखिर के ओवरों में 12 से 13 रन प्रति ओवर का पीछा करना मुश्किल होता है.”





