
Shreyas Iyer: भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में पहले एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का ख़िताब जीता, वहीं उसके बाद आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया था, लेकिन इस दौरान पिछले 2 सालों से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फॉर्म चर्चा का विषय रहा है. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नही निकले हैं.
भारतीय टीम अगले साल 2027 में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2027 (ICC T20 World Cup 2027) का ख़िताब भी जीतना चाहती है और टी20 विश्व कप ट्रॉफी की हैट्रिक लगाना चाहती है और इसी वजह से टीम इंडिया और बीसीसीआई (BCCI) के पास श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के रूप में एकमात्र विकल्प शेष दिखाई दे रहा है.
Shreyas Iyer को सीधे कप्तानी देना मुश्किल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि बीसीसीआई, टी20 विश्व कप 2027 को देखते हुए कप्तानी के नए विकल्प तलाश रही है, लेकिन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सीधे कप्तानी सौंपना जल्दबाजी का फैसला होगा. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान बनाने को लेकर बीसीसीआई के सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि
“अय्यर भारत के लिए पिछला टी20 मैच 2023 में खेले थे.वह मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं.उन्हें वापस लाना और सीधे कप्तानी सौंप देना एक बड़ा फैसला है.”
बीसीसीआई सूत्र ने श्रेयस अय्यर को लेकर आगे कहा कि
“अब सारा ध्यान 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर चला गया है, जिससे चयनकर्ताओं को T20I लीडरशिप में बदलाव की योजना बनाने के लिए कुछ राहत मिली है.”
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपनी कप्तानी का मनवाया है लोहा
श्रेयस अय्यर, आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईपीएल में एक कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का सफर 2018 में मुश्किल हालात में शुरू हुआ था.जब गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए एक खराब सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की बागडोर इस युवा बल्लेबाज को सौंप दी थी.
रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में अय्यर एक शांत और संयमित लीडर और भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर उभरे. इसके अगले सीजन अय्यर ने दिल्ली को फाइनल तक पहुंचा दिया था. दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची थी. 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में जाने से उन्हें और भी ज़्यादा सफलता मिली.
2024 में उन्होंने कोलकाता को चैंपियन बनाया. इसके बाद वो पंजाब किंग्स में शामिल हुए और पंजाब को भी फाइनल तक पहुंचाया. इन उपलब्धियों के बावजूद अय्यर का इंटरनेशनल T20 करियर बिल्कुल भी स्थिर नहीं रहा है.





